कांग्रेस नेता ने की IG और SP से शिकायत..जवानों ने की लापरवाही ..सभी के खिलाफ हो कार्रवाई

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

बिलासपुर—- वरिष्ठ कांग्रेस नेता और प्रदेश विधि विभाग प्रमुख संदीप दुबे ने पुलिस कप्तान से  शिकायत किया है कि एक दिन पहले रतनपुर थाना में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधिकारियों ने भारी लापरवाही की है। कार्यक्रम के दौरान शासन के निर्देशों का पालन नहीं किया गया है। नवनिर्मित दरवाजा लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान सभी वारियर्स ने भारी लापरवाही की है। यह जानते हुए भी कि कोरोना काल में पुलिस की भूमिका अहम है। हमारे कई जवान संक्रमित हो चुके हैं। दुखद है कि हमने सीपत थानेदार जैसा योग्य वारियर्स हमारे बीच नहीं है। बावजूद इसके कार्यक्रम के दौरान भारी लापरवाही का होना दुखद है। 

Join Our WhatsApp Group Join Now

            संदीप दुबे ने पुलिस कप्तान को वाट्सअप पर अपनी शिकायत में बताया कि कोरोना संक्रमण काल में रतनपुर थाना गेट को सादगी भरे कार्यक्रम में लोकार्पित किया गया। निश्चित रूप से सुरक्षा के लिए जरूरी भी था। लेकिन इस दौरान जवानों ने गलती कि जिसे नही किया जाना चाहिए था। सबको मालूम है कि शासन के दिशा निर्देश का पालन आम से खास सभी को करना है। लेकिन रतनपुर थाना स्थित गेट लोकार्पण के दौरान जवानों ने सुरक्षा निर्देशों का पालन नहीं किया। । 

                संदीप दुबे ने कहा कि पुलिस जवान हमारे लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है। हमारे करीब दो दर्जन से अधिक जवान इस समय कोरोना संक्रमित है। हमने सीपत थानेदार को खोया है। बावजूद इसके कार्यक्रम में रतनपुर के किसी भी जवान यहां तक थानेदार ने भी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं किया। और ना ही कोई मास्क का उपयोग करते दिखाई दिया। इससे कोरोना संक्रमण का खतरा बढ़ गया है। जबकि ऐसा हरगिज नी होना चाहिए। जबकि सभी जवानों को पता है कि शासन के निर्देशों का आमजन से पालन करवाना उनकी जिम्मेदारी है। लेकिन उन्होने अपने प्रति ऐसा नहीं कर जनता के बीच गलत संदेश दिया। 

          कांग्रेस नेता ने बताया कि मामले की शिकायत पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस अधीक्षक से ट्वीटर और वाट्सअप से  दर्ज करवा दिया है।   दोषियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग भी की है।

close