कांग्रेस नेता राजेन्द्र ने की शिक्षकों की मांग

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

IMG20161222163122बिलासपुर– कांग्रेस नेता राजेन्द्र साहू ने कलेक्टर से मिलकर सेंदरी स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला में शिक्षकों की संख्या बढ़ाने की मांग की है। राजेन्द्र साहू ने कलेक्टर अन्बलंगन पी.को बताया कि उच्चतर माध्यमिक शाला में छात्र संख्या बढ़ने के साथ शिक्षकों की भारी कमी है। जिसके कारण छात्र छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। वर्तमान में छात्र छात्राओं की कुल संख्या सात सौ अधिक है। इसकी तुलना में व्याख्ताओं की संख्या बहुत ही कम है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                      कलेक्टर को लिखित जानकारी देते हुए राजेन्द्र साहू ने बताया कि साल 2008-09 में सेंदरी स्कूल में विद्यार्थियों की कुल संख्या तीन सौ थी। तत्कालीन सेटअप के अनुसार स्कूल में 11 पदों की व्यवस्था की गयी। वर्तमान में विद्यार्थियों की संख्या सात सौ से अधिक है। व्य़ाख्याताओं की संख्या उसी स्थिति में है जैसा 2008 में थी। राजेन्द्र ने बताया कि रतनपुर मुख्य मार्ग पर स्थित स्कूल होने के कारण यहां आस पास के गांवों के बच्चे पढ़ने आते हैं। स्कूल में 11 वीं और 12 वीं की कला,वाणिज्य और विज्ञान संकाय की क्लास चलती है।

                      राजेन्द्र साहू ने पत्रकारों को बताया कि वर्तमान में भौतिकी शास्त्र का व्याख्याता प्रशिक्षण पर हैं। उन्हें दो सत्र के लिए कार्यमुक्त कर दिया गया है। वाणिज्य संकाय की व्याख्ता फरवरी 2017 तक मातृत्व अवकाश पर हैं। इसके अलावा कक्षाएं बढ़ जाने से अन्य विषयों के शिक्षकों की स्कूल में भारी कमी है। इसका दुष्प्रभाव सीधा बच्चों के पठन पाठन पर पड़ रहा है।

                                          राजेन्द्र साहू के अनुसार बोर्ड परीक्षा सिर पर है। कम शिक्षक और छात्रों की अधिक संख्या परेशानी का सबब बना हुआ है। दबाव अधिक होने के कारण मास्टर नियमित क्लास लेने से बच रहे हैं। स्कूल का कोर्स भी अभी तक पूरा नही हुआ है। अन्य सरकारी कार्यो में शिक्षकों के लगाए जाने से बच्चों की पढाई पर सीधा प्रभाव पड़ रहा है। इसलिए शिक्षकों की संख्या को बढ़़ाया जाए। बोर्ड परीक्षा को देखते हुए जिला प्रशासन कम से कम शिक्षकों की तात्कालीन कमी को दूर करे। ताकी बच्चों का कोर्स सही समय पर पूरा हो जाए।

close