कांग्रेस नेत्रियों ने कहा..महिला ने किया महिलाओं से अन्याय..गांव गांव जाकर मांगेगे समर्थन..बताएंगे करनी, कथनी

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
बिलासपुर—–जिला महिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण की बैठक  मंगलवार कानन पेन्डारी मे हुई । बैठक में महिला नेत्रियों ने भाजपा की केन्द्र सरकार पर जमकर आलोचना की। सभी ने केन्द्र सरकार की बजट को महिला विरोधी बताया। किसानो पर लगातार हो रहे अत्याचार के खिलाफ आक्रोश  भी जाहिर किया। बैठक में कांग्रेस महिला नेत्रियों ने फैसला किया कि जिले मे जनसम्पर्क के साथ ही नुक्कड सभा कर भाजपा के कथनी और करनी को जनता के सामने उजागर किया जाएगा। 
         
                     जिलाध्यक्ष अनिता लव्हात्रे की अगुवाई में जिला महिला कांग्रेस ग्रामीण की नेत्रियों की बैठक कानन पेण्डारी में हुई। बैठक में किसानों के आंदोलन और पेश किए गए केन्द्रीय बजट पर चर्चा हुई। बैठक के बाद जिला महिला कांग्रेस नेत्री ने बताया कि महिला वित्तमंत्री होने के बावजूद बजट मे महिलाओ के उत्थान के लिए निर्मला सीतारमण ने कुछ नही किया है। जबकि घर चलाना महिलाओं के कंधे पर होती है। दैनिक उपयोग वस्तु जैसे रसोई गैस के दामो पर बढोतरी कर व साथ ही खाद्य सामग्रियो मे बेतहासा बृद्धि कर भाजपा की केन्द्र सरकार ने आमजनो को छला है।
   
            जिला महिला ग्रामीण की बैठक में किसान विरोधी काले बिल को लेकर नेत्रियों ने आक्रोष जाहिर किया है। पिछले 70 दिनो से किसान खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर है। शांतिपू्र्ण आन्दोलन कर रहे है। भाजपा ने छल प्रपंच से किसानों को बदनाम किया है। किसान भाईयो को प्रताडित करने पर महिला कांग्रेस नेत्रियों ने निंदा की है ।
 
                         अनिता लव्हात्रे ने बताया कि किसान भाईयो के समर्थन मे जिले के ब्लॉको मे महिला नेत्री बैठक करेंगी। इस दौरान आम जनता से किसानों के लिए अधिक से अधिक  समर्थन मांगेगी।  अनिता लव्हात्रे ने कहा है कि फूलो देवी नेताम जी के आदेशानुसार ब्लॉक और जिला कार्यकारिणि का शीघ्र ही विस्तार किया जाएगा । विस्तार के लिए जिले के जनप्रतिनिधिगण , वरिष्ठ कांग्रेसगण से सहयोग लिया जाएगा।
 
               बैठक मे महिला नेत्रियों ने भाजपा सरकार के बजट का एक सुर में आमजनो को गुमराह करने वाला बजट बताया है।
 
      बैठक मे प्रदेश महासचिव अन्नू पाण्डेय ,शोभा चाहिल , जिला महामंत्री पिंकी निर्मल बत्रा , तारणी सारथी , कुमारी कैवर्त , जिला उपाध्यक्ष प्रतिमा सहारे , सुकृता खूंटे , जिला सचिव रजनी आगर , ब्लॉक अध्यक्ष सकरी श्रीमति शांता गंधर्व , ब्लॉक अध्यक्ष सीपत करूणा डुंगडुग, ब्लॉक अध्यक्ष बेलतरा अंजू सोनी , ब्लॉक अध्यक्ष तखतपुर शारदा साहू , ब्लॉक अध्यक्ष रतनपुर नीलम सिंह , बिंदा कैवर्त , शहर महासचिव मिंकु मैत्री , ब्लाक महामंत्री रतनपुर से मधु निर्मलकर , सकरी से ब्लॉक महामंत्री संगीता तिवारी , चमेली कश्यप ,रूखमणी कश्यप , रामप्यारी धुव, कुमारी यादव मौजूद रही ।
TAGGED: ,
close