कांग्रेस नेत्री के खिलाफ आक्रोश.. कलेक्टर से गुहार..बर्दास्त नहीं अपमान..करें सख्त कार्रवाई

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

Join Our WhatsApp Group Join Now

बिलासपुर—सामान्य वर्ग के लोगों ने एक जुट होकर कांग्रेस नेत्री जागेश्वरी वर्मा के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। जिला प्रशासन को लोगों की अगुवाई कर रहे ज्योतिन्द्र उपाध्याय ने बताया कि किसी को अधिकार नहीं है कि राजनीति में जब तब सामान्य वर्ग की भावनाओं को आहत किया जाए। ज्योतिन्द्र ने बताया कि हमारी मांग है कि हिन्दू देवी देवताओं के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने वाली कांग्रेसी नेत्री के खिलाफ कांग्रेस पार्टी और सरकार सख्त कार्रवाई करे। अन्यथा हम उग्र आंदोलन करेंगे।

                      कांग्रेस नेत्री जागेश्वरी वर्मा के खिलाफ भाजपा,कांग्रेस समेत जन सामान्य ने आज जिला कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया। भाजपा नेता बिल्हा जनपद पंचायत उपाध्यक्ष विक्रम सिंह ने कहा कि किसी व्यक्ति को अधिकार नहीं है कि किसी वर्ग विशेष या उनकी देवी देवताओं के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करे। जागेश्वरी वर्मा ने जनमानस के आस्था पर चोट किया है। उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। 

               लोगों की अगुवाई कर रहे ज्योतिन्द्र उपाध्याय ने बताया कि जागेश्वरी भी हिन्दू समाज  से है।उन्हें अच्छी तरह से मालूम है कि वह क्या कह रही है। सच्चाई तो यह है कि जागेश्वरी ने जानबूझकर सस्ती लोकप्रियता और वोट के लिए एक वर्ग विशेष पर घृणा की उल्टी की है। ऐसे लोगों को सामाजिक वहिष्कार किया जाए। जागेश्वरी ने मर्यादा का उल्लंघन किया है। सरकार  सख्त कार्रवाई कर जागेश्वरी जैसे लोगों को संदेश दे कि लोकतंत्र में किसी को अधिकारी नहीं है कि उनकी भावनाओं के साथ खिलवाड़ किया जाए। 

                 ज्योतिन्द्र ने बताया कि 13 नवम्बर को पथरिया में बन्द और धरना प्रदर्शन के दौरान एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को कांग्रेस नेत्री जागेश्वरी वर्मा ने कुंठित मानसिकता के साथ संबोधित किया। हिन्दू देवी देवताओं समेत वर्ग और वर्ण के खिलाफ अपशब्दों का इस्तेमाल किया। ऐसा कर उन्होने सामाजिक समरसता का बिगड़ने का प्रयास किया है। समग्र हिन्दू समाज आहत हुआ है। 

                 कलेक्टर कार्यालय में प्रदर्शन के दौरान उपस्थित लोगों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि जागेश्वरी वर्मा के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। अन्यथा उग्र आंदोलन किया जाएगा। साथ कांग्रेस पार्टी से भी मांग है कि जागेश्वरी पार्टी से निष्कासित कर सख्त कार्रवाई का संकेत दे। 

close