कांग्रेस नेत्री शिल्पी ने कहा..कांग्रेस में ही होता है कार्यकर्ताओं का सम्मान.. पार्टी का आदेश सिर आंखों पर

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
 बिलासपुर— जिले की कांग्रेस नेत्री शिल्पी तिवारी को प्रदेश कांग्रेस महिला कार्यकारिणी में स्थान मिलने पर जिला कांग्रेस महिला कमेटी की नेत्रियों ने बधाई दी है। वहीं शिल्पी तिवारी ने बताया कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और प्रदेश अध्यक्ष राज्यसभा सांसद फूलोदेवी नेताम ने विश्वास जाहिर करते हुए पार्टी की सेवा का अवसर दिया है। इस अवसर और विश्वास को कायम रखूंगी।
 
                बताते चलें कि दो दिन पहले ही प्रदेश कांग्रेस महिला संगठन ने संगठन का विस्तार कर नए चेहरों को स्थान देते हुए पार्टी में सक्रिय भागीदारी का मौका दिया है। बिलासपुर की कांग्रेस नेत्री शिल्पी तिवारी को प्रदेश महिला संगठन में महासचिव की जिम्मेदारी दी गयी है। शिल्पी तिवारी को प्रदेश संगठन में स्थान मिलने पर जिला कांग्रेस कमेटी समेत जिला महिला कांग्रेस कमेटी की नेत्रियों ने ना केवल बधाई दी है बल्कि खुशी भी जाहिर की है। 
 
           शिल्पी तिवारी ने बताया कि प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी ने संगठन में महासचिव का पद देकर व्यापक स्तर पर काम करने का मौका दिया है। चर्चा के दौरान शिल्पी ने कहा कि मैने अपने आपको हमेशा छोटे से कार्यकर्ता के रूप में देखा है। पार्टी की दिशा निर्देशों पर जन सेवा की है। कांग्रेस पार्टी ने मुझ पर विश्वास जाहिर कर पार्टी ते जमीनी कार्यकर्ताओं का मान बढ़ाया है। इससे  जाहिर होता है कि कांग्रेस ही वह पार्टी है जहां छोटे बड़े का भेदभाव नहीं होता है। 
 
                    पार्टी ने जो जिम्मेदारी दी है उसका ईमानदारी से अनुशासन में रहकर पालन करूंगी। पार्टी के विश्वास पर सौ प्रतिशत खरा उतरने का प्रयास करूँगी । शिल्पी ने बताया कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल , महिला प्रदेश कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा  राज्यसभा सांसद फुलोदेवी नेताम  और प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम से मिले दिशा निर्देशों का पालन करते हुए पार्टी की दिन रात सेवा करूंगी।  शिल्पी ने अपनी नियुक्ति को लेकर प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग करने वाले सभी नेताओं  और कार्यकर्ताओं के प्रति आभार भी जाहिर किया है।
close