कांग्रेस ने गरीबों से किया क्रूर मजाक…भाजपा

BHASKAR MISHRA
4 Min Read

bjp kamalबिलासपुर—कांग्रेसियों ने ही गरीबों को झोपड़ी में रहने को मजबूर किया। कांग्रेस नेताओं ने गरीबों से क्रूर मजाक किया। देश की बदहाली के लिए यदि कोई जिम्मेदार है तो कांग्रेस पार्टी और उसके नेता। प्रेस नोट जारी कर यह आरोप भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष सुब्रत दत्ता, धीरेन्द्र केशरवानी, सहदेव कश्यप, गोपी ठारवानी, सतीष गुप्ता, जीरवि कुमार और मंडल जोन प्रभारी मनीष अग्रवाल, मनीष शुक्ला, महेश चंद्रिकापुरे, उदय मजूमदार, व्ही.रामाराव, विजय ताम्रकार, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष दीपक सिंह ठाकुर ने लगाया है।

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

                                मनीष अग्रवाल समेत सभी भाजपा नेताओं ने पीसीसी अध्यक्ष भूपेश बघेल और कांग्रेस विधायको पर आरोप लगाया है कि कांग्रेसी कभी भी गरीबों के घर झांकने नहीं गयी। आज गरीबों का हिमायती बनकर घडियाली आसूं रो रहे हैं। भाजपा नेताओं ने बताया कि छत्तीसगढ़ की रमन सरकार ने गरीबों की चिंता कर पक्का मकान उपलब्ध देने का फैसला किया है। गरीबों के व्यवस्थापन पर चिंता करते हुए नगर के विधायक अमर अग्रवाल ने आवास विहीन लोगो को पक्का मकान देने मन बनाया है। सरकार गरीबों के हितसंवर्धन के लिए सराहनीय कदम उठा रही है।

                                                 भाजपा नेताओं ने कहा कि, कांग्रेस अपनी विचारधारा और सोच को बड़ा करें। गरीबों के साथ आज तक कांग्रेस ने जो मजाक किया है उससे बाज आए। भाजपाइयों ने कहा कि कांग्रेसी कभी भी नही चाहते कि गरीब आर्थिक, सामाजिक स्तर पर ऊंचा उठे। वे सदैव वोट बैंक की राजनीति कर गराबों को झोपड-पट्टी में रहने देना चाहते हैं। भाजपा सरकार ने उन्हें पक्का मकान देकर सरकार की योजनाओं से लाभान्वित किया है। आज प्रदेश शहर गांव में विकास की गंगा बह रही है। कांग्रेसियों के पास अब कोई मुद्दा नही है। देश-प्रदेश, गांव-कस्बे के लोग कांग्रेस की कथनी और करनी से परिचित हैं। बावजूद इसके कांग्रेस गरीबों को भड़का-कर उनके हितों के साथ मजाक कर रही है। भाजपा सरकार सबका साथ सबका विकास पर काम कर रही है। सरकार ने अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं को लागू कर प्रदेश की एक-एक जनता को लाभ पहुंचाया है

                         भाजपा नेताओं ने कहा कि, गरीबों को पक्का मकान और बच्चों की पढ़ाई-लिखाई के साथ उद्यान की व्यवस्था रमन सरकार ने की। गरीबों को एक रूपये किलो चांवल दिया। आज प्रदेश का स्तर तेजी से उपर उठा है। बेरोजगार युवाओं को रोजगार मिला है। स्मार्ट कार्ड से प्रदेश के हर व्यक्ति का इलाज निःशुल्क हो रहा है। प्रदेश की रमन सरकार सबकी चिंता कर रही है।

                              बिलासपुर को सुंदर व्यवस्थित बनाकर, बढते ट्रेफिक समस्या से छुटकारा दिलानेे का प्रयास किया जा रहा है। लोगो को व्यवस्थित स्थान देकर रोजी-रोटी की व्यवस्था की जा रही है। किसी गरीब को उजाडा नही जा रहा है। लेकिन कांग्रेस ने गरीबों को केवल पट्टा दिया घर नही। लेकिन भाजपा सरकार गरीबों को पक्का मकान दे रही है। कांग्रेसियों की करनी को जनता भली-भांति देख और समझ चुकी है।

close