कांग्रेस ने फूंका चुनावी बिगुल…वार्ड भ्रमण कर जनता से मांगा आशीर्वाद..घर-घर जाकर गिनाते रहे खामियां

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
बिलासपुर–कांग्रेस भवन में ज़िला शहर कांग्रेस कमेटी की समीक्षा बैठक हुई। इस दौरान आगामी विधानसभा तैयारियों को लेकर जमकर चर्चा हुई। बैठक के बाद शाम को जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष नरेन्द्र बोलर की अगुवाई में जन आशीर्वाद पद यात्रा कर चुनावी बिगुल फूंका। जन आशीर्वाद यात्रा के पहले कांग्रेसियों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर मल्यापर्पण किया। वार्ड क्रमांक 35 और 37 के लोगों से सीधा संवाद भी किया।
              ज़िला शहर कांग्रेस कमेटी की समीक्षा बैठक कांग्रेस भवन में हुई। इस दौरान कांग्रेसियों विधानसभा चुनाव के मद्देनजर लोगों के बीच कार्य विभाजन किया गया। ब्लाक कांग्रेस कमेटी एक के अध्यक्ष तैय्यब हुसैन ने प्रदेश कांग्रेस महामंत्री अटल श्रीवास्तव शहर अध्यक्ष नरेंद्र बोलर प्रदेश प्रवक्ता अभय नारायण राय की उपस्तिथिति में ब्लाक कांग्रेस एक के पदाधिकारियों की बैठक ली। ब्लाक उपाध्यक्ष महामंत्री संयुक्त महामंत्री सचिव संयुक्त सचिव कार्यकारणी सदस्यों को वार्ड और बूथ वाइज प्रभार सौंपा गया।
किया वार्ड भ्रमण
                 शाम चार बजे तय रणनीति के तहत नरेन्द्र बोलर की अगुवाई में कांग्रेसियों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी से आशीर्वाद लेने के बाद वार्ड क्रमांक 35 और 37 में जन आशीर्वाद पद यात्रा कर जनता जनार्दन से आशीर्वाद मांगा। कांग्रेस नेता इंदिरा नगर, रामदास नगर, आदर्श कालोनी,पुराना हाईकोर्ट,मांमा भांचा ताला,यादव मोहल्ला,कन्सा चौक के घर घर जाकर सम्पर्क किया। कांग्रेस के समर्थन में वोट की अपील की। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने प्रदेश सरकार और विधायक पर निशाना साधा। कांग्रेसियों ने कहा कि विकास के नाम पर सरकार और भाजपा नेता केवल छलावा कर रहे हैं।
              जंन आशीर्वाद पद यात्रा में प्रदेश महामंत्री अटल श्रीवास्तव,शहर अध्यक्ष नरेंद्र बोलर,प्रदेश प्रवक्ता अभय नारायण राय,प्रदेश सचिव महेश दुबे,रविन्द्र सिंह,एस पी चतुर्वेदी,नेता प्रतिपक्ष शेख नजीरुद्दीन ,उप नेता राजेश शुक्ला,राजेश पांडेय,सैय्यद ज़फ़र अली,हरीश तिवारी,जिग्नेश जैन,शैलेन्द्र जयसवल,राजू खटीक,बबलू पूरी गोस्वामी,जसबीर गुम्बर,जुगल किशोर गोयल,लालटू घोष,धर्मेश शर्मा,अरविंद शुक्ला,देवेंद्र सिंह,राकेश हंस,कुंदन राव काम्बले,सीमा पांडेय,आशा पांडेय,अनिता लवहतरे,जयश्री शुक्ल,प्रतिमा सहारे, दुर्गा मिश्रा,सावित्री जायसावाल,सावित्री सोनी,रमाशंकर बघेल,राकेश सिंह,अजय यादव,निर्मल मानिकपुरी,पूना मंगेश्कर,झम्मन दास,गोवर्धन श्रीवास्तव,जहुर अली,विनोद साहू,भोलू ईरानी,अली वीरानी,नसीर खान,तरु तिवारी,महेंद्र केसरी,अपूर्व तिवारी,यूसुफ हुसैन,कमलेश लव्हात्रे, अरविंद डोंगरे, करम गोरख,बलराम,मोहन गोले,भरत जुरयानी,मंजू त्रिपाठी,प्रीति गधेवाल,सिद्धांशु मिश्रा,मोती ठारवानी,जावेद मेमन, विजय आहूजा,अनूप केशरवानी,समेत कांग्रेस के दर्जनों नेता शामिल हुए।
                        शहर कांग्रेस प्रवक्ता ऋषि पाण्डेय ने बताया कि 11 अक्टूबर को जंन आशीर्वाद पद यात्रा वार्ड 42 हेमू नगर और वार्ड 43 रविन्द्र नाथ टैगोर नगर होगी। पदयात्रा शाम 4 बजे हेमू नगर चौक से शुरू होगी।
close