कांग्रेस ने मौनी बाबा, भाजपा ने प्रखर पीएम दिया…अमित शाह

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

IMG_20161212_211939_134रायपुर—भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने भाजपा सरकार के 13 साल पूरे होने पर विशाल सभा को संबोधित किया। मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के नेतृत्व की तारीफ की। शाह ने कहा कि पूरे देश को अन्नपूर्णा नीति देने वाला छत्तीसगढ़ पहला राज्य है। छत्तीसगढ़ का पीडीएस सिस्टम देश के अन्य राज्यों के लिए आदर्श है। पीडीएस सिस्टम के पूरोधा राज्य के मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह बधाई के पात्र हैं। प्रदेश सरकार सभी  मोर्चे पर मजबूती के साथ जनहित में काम कर रही है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                        सभा को संबोधित करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि नक्सलवाद के खिलाफ निर्णायक मोड़ लड़ाई पहुच चुकी है। शाह ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की नीतियों से राष्ट्र मजबूत हो रहा है। वैश्विक स्तर पर शक्तिशाली नेतृत्व के साथ आगे बढ़ रहे हैं। कार्यकर्ताओं से अमित शाह ने कहा कि अभी से मिशन 2018 के लिए जुट जाएं।

                      राष्ट्रीय अध्यक्ष शाह ने कहा कि राहुल बाबा हमारी सरकार पर हमेशा सवाल उठाते हैं। कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष और उपाध्यक्ष ने यूपीए की सरकार में एक मौनी प्रधानमंत्री देश को दिया था। लेकिन देश हित में बोलने वाले प्रखर प्रधानमंत्री का नेतृत्व हमें मिला है।  उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नोटबंदी कर कालेधन और देश विरोधी ताकतों की नकेल कसी है। देश का समर्थन भी मिल रहा है।

                                                मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने छत्तीसगढ़ का सपना साकार किया। हमारी सरकार समृद्ध छत्तीसगढ़ सपने को पूरा कर रही है। विकास योजनाओं को लेकर एक आदर्श स्थापित किया है। समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास कैसे पहुंचे इसके लिए हमारी पूरी संकल्पना है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सशक्त नेतृत्व से समाज का हर वर्ग मजबूत हो रहा है।हम डिजीटल आर्मी बनाकर छत्तीसगढ़ को सूचना के क्रांति का मुख्यधारा से जोड़ रहे हैं।

                                                                 राष्ट्रीय संगठन महामंत्री रामलाल ने कहा कि कार्यकर्ता ही हमारी ताकत है और हमें कर्मठ और कर्मशील कार्यकर्ताओं के सहारे एक बार फिर से छत्तीसगढ़ में अपनी सरकार बनाएंगे।

               प्रदेशाध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने स्वागत भाषण दिया। उन्होने कहा कि तरक्की के इन  तेरह वर्षों में विकास बेमिसाल हुआ है। वक्त है कि कार्यकर्ता सरकार की योजनाओं को समाज के निचले तबके तक पहुंचाए। हमें अभी से विजय संकल्प के साथ मिशन 2018 में लग जाना होगा।

मुख्यमंत्री का सम्मान

           तरक्की के तेरह बरस के समारोह में राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह को अभिनंदन पत्र देकर सम्मानित किया। अभिनंदन पत्र में सृजन संकल्प संभावनाओं के त्रिवेणी छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी की सर्वसमावेशी सरकार के तेरह वर्ष पूर्ण होने पर हम छत्तीसगढ़ वासियों की ओर से मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह का सुदीर्घ एवं यशस्वी जीवन की कामना करते हैं।

close