कांग्रेस ने लगाया प्रशासन भ्रष्टाचार का आरोप

BHASKAR MISHRA
4 Min Read

बिEr. Atal Shrivatstavaलासपुर— कांग्रेस ने अशोकनगर झुग्गी झोपड़ी में स्वच्छता मिशन अभियान के तहत शौचालय पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है। यह जानते हुए भी कि जब झुग्गी झोपड़ी को हटाया जाना है तो एक महीने पहले सात सौ अधिक शौचालय क्यों बनाए गए। कांग्रेसियों ने मामले में राज्यपाल,राष्ट्रपति और केन्द्रीय सतर्कता विभाग से शिकायत करने का एलान किया है।

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

                        कांग्रेस ने निगम और जिला प्रशासन पर झुग्गी झोपड़ी में शौचालय निर्माण में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है। कांग्रेस नेताओ ने बताया कि अभी एक महीने पहले ही अशोक नगर स्थित झुग्गी झोप़डियों में सात सौ से ज्यादा स्वच्छता अभियान के तहत बनाए गये। जब निगम के अधिकारियों को मालूूम था कि सात सौ घरों को अतिक्रमण के नाम पर तोड़ा जाना है तो फिर शौचालय बनाया ही क्यों गया।

                          पीसीसी महामंत्री अटल श्रीवास्तव, जिला अध्यक्ष राजेन्द्र शुक्ला, शहर अध्यक्ष नरेन्द्र बोलर, नेता प्रतिपक्ष शेखनजीरूद्दीन ने आरोप लगाते हुए कहा कि बिलासपुर के अधिकारी गर्दन तक भ्रष्टाचार में डूबे हुए हैं। चाहे सीवरेज हो, या गौरव पथ हर जगह भ्रष्टाचार का खेल चला है। अशोकनगर में भी ऐसा ही हुआ । पहले शौचालय बनाया गया बाद में तोड़ दिया गया। ठेकेदार और कमीशन को सीधा फायदा हुआ है।

                                  कांग्रेस नेताओं ने नगर निगम बिलासपुर की शिकायत राज्यपाल, राष्ट्रपति और केन्द्रीय सतर्कता विभाग तक पहुंचाने का निर्णय लिया है। कांग्रेस के अनुसार जब अशोक नगर का अवैध निर्माण, निवासियों और जनता के विरोध के बाद भी तोड़ना तय कर लिया गया था, तो स्वच्छता अभियान के तहत् शौचालय क्यों बनाया गया। कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि वर्तमान में चांटीडीह, हेमूनगर समेत जहां भी झुग्गी- झोपड़ी बनाए गये हैं या निगम अवैध बस्ती मानता है तो वहां भी शौचालय निर्माण क्यों किया गया। यह जानते हुए भी इन झोपड़ियों को तोड़ा जाना है। इससे जाहिर होता है कि यह सब ठेकेदारों और कमीशनखोरों के लिए किया गया है।rajendra shukla

                                            कांग्रेस नेताओं ने कहा कि यहां से केन्द्र सरकार को दोनों रिपोर्ट जा रही है कि हमने इतने शौचालय बनाए और इतने मकान तोड़े। राज्यपाल और राष्ट्रपति को लिखे पत्र में कांग्रेस ने भ्रष्टाचार में दोषी पाये जाने वाले अधिकारियों पर कार्यवाही की मांग भी की है।

तन्खा का अभिनंदन
राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा का प्रथम बिलासपुर आगमन पर जिला कांग्रेस अभिनंदन करेगा। सुप्रीम कोर्ट के मशहूर अधिवक्ता विवेक तन्खा  15 अगस्त को बिलासपुर आ रहे हैं। जिला और शहर कांग्रेस कमेटी ने  शाम 4 बजे स्थानीय कांग्रेस भवन में  अभिनंदन समारोह सम्मानित करेगी। जिला अध्यक्ष राजेन्द्र शुक्ला और शहर अध्यक्ष नरेन्द्र बोलर ने सभी पदाधिकारियों से एवं मोर्चा संगठनों से उपस्थिति रहने को कहा है। अभिनंदन समारोह में प्रदेश महामंत्री अटल श्रीवास्तव समेत सभी प्रदेश पदाधिकारी वरिष्ठ नेता शेख गफ्फार, एस.पी. चतुर्वेदी सहित कांग्रेस जन भी उपस्थित रहेंगें।
————————————-

बिलासपुर रेल मंडल में 70 वें स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन
बिलासपुर—आजादी की 70 वीं वर्षगांठ पर दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक परिसर में सुबह 9 बजे झण्डारोहण किया जाएगा। मंडल रेल प्रबंधक रविन्द्र गोयल मुख्य अतिथि होंगे। इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक रविन्द्र गोयल राष्ट्रगान के बाद उपस्थित जनसमूह को संबोधित करेंगे। आरपीएफ, सिविल डिफेंस, स्काउट एवं गाईड, सेन्ट जाॅन्स एम्बुलेंस और एनसीसी के आकर्षक मार्चपास्ट और सलामी लेंगे। कार्यक्रम में अपर मंडल रेल प्रबंधक, सभी शाखाधिकारी, अन्य अधिकारीगण और कर्मचारीगण उपस्थित होंगे।

close