कांग्रेस ने लगाया प्रशासन पर गुंडागर्दी का आरोप

BHASKAR MISHRA
4 Min Read

IMG_20160331_125506बिलासपुर– एक दिन पहले अतिक्रमण हटाने के दौरान सत्यम चौक पर हुई घटना के बाद कांग्रेसियों ने निगम प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। आज कांग्रेस कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए पीसीसी महामंत्री अटल श्रीवास्तव ने निगम प्रशासन पर गुंडागर्दी करने का आरोप लगाया है। उन्होने कहा कि जब अधिकारी अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन ठीक से नहीं करते हो तो शहर के विकास की कल्पना दूर की बात है। अटल ने बताया कि इस समय बिलासपुर प्रशासनिक अत्याचार से लहुलुहान है। गरीबों का शहर में जीना मुश्किल हो गया है। अधिकारी मर्यादाओं की सीमा को लांघ रहे हैं। विकास के नाम पर गरीबों को वेवजह परेशान किया जा रहा है। अटल ने निगम अधिकारी प्रमील शर्मा पर आपराधिक गतिविधियों में शामिल होने का भी आरोप लगाया है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                                     सत्यम चौक पर अतिक्रमण अभियान के दौरान हॉटल कर्मचारी और निगम अधिकारी ,पुलिस अमले के साथ मारपीट का मामला धीर-धीरे राजनीतिक तूल पकड़ लिया है। आज कांग्रेस कार्यालय में पीसीसी महामंत्री अटल श्रीवास्तव प्रेस वार्ता कर निगम और प्रदेश सरकार पर गरीबों को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। अटल श्रीवास्तव ने कहा कि अतिक्रमण हटाने से पहले प्रभावित को नोटिस भेजा जाता है। लेकिन निगम प्रशासन ने अपने कर्तव्य को पूरा नहीं किया। सीधे-सीधे हॉटल पर अटैक कर दिया। संभलने का मौका भी नहीं दिया।

                                 एक प्रश्न के जवाब में अटल ने कहा कि किसी भी नागरिक या व्यवसायी की इतनी हिम्मत नहीं है कि अधिकारियों पर हाथ उठाए। उबलते हुए ग्रैवी फेंकने की बात तो दूर की है। उन्होने कहा कि जब निगम अमला अचानक हाटल पर धावा बोला तो उसी दौरान हॉटल कर्मचारी के हाथ से पतीला छूट गया। हो सकता है कि प्रमील शर्मा के ऊपर दो चार बूंद गर्म ग्रैवी गिर गयी हो। लेकिन यह सब कुछ जानबूझकर नहीं किया गया। अटल के अनुसार प्रमील शर्मा निगम का भ्रष्ट अधिकारी है। उस पर भोपाल में आपराधिक गतिविधियों में शामिल होना पाया गया है। अभी कुछ महीने पहले निगम पेट्रोल पंप में गड़बड़ी करने के आरोप में सस्पेंड भी किया गया है। बावजूद इसके निगम आयुक्त उसी को अतिक्रमण दस्ते का प्रभारी बनाया है। जो किसी के भी समझ से परे है।

               पत्रकारों के सवालों के जवाब देते हुए अटल ने कहा कि किसी को भी बिना नोटिस के नही हटाया जा सकता है। नोटिस निगम की ओर से नहीं दिया गया। कार्रवाई के दौरान हॉटल संचालक भी नहीं था। कम से कम निगम अमले को कुछ देर इंतजार कर लेना चाहिए था। कौन सा पहा़ड़ टूट रहा था।

         पत्रवार्ता के दौरान संभागीय प्रवक्ता अभय नारायण राय,शहर कांग्रेस अध्यक्ष नरेन्द्र बोलर,ग्रामीण अध्यक्ष राजेन्द्र शुक्ला,पंकज सिंह,हरमेन्द्र शुक्ला समेत सभी कांग्रेस पदाधिकारी मौजूद थे। एक प्रश्न के जवाब में अटल ने कहा कि हॉटल 786 और उसके कर्मचारी दुर्भावना के शिकार हुए हैं। इसे कांग्रेस बर्दास्त नहीं करेगी। अटल ने कहा कि अधिकारी फैशन परेड करते हैं। इससे किसी को मालूम नहीं होता कि कौन है। उन्होने कहा कि अधिकारियों को कार्रवाई के दौरान ड्रेस कोड का पालन करना चाहिए।जिससे उन्हें अपनी सुरक्षा के साथ ही जनता को समझने में आसानी हो।

                         प्रेस वार्ता के बाद सभी कांग्रेसी कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन भी दिया। साथ ही निगम कार्रवाई के खिलाफ उग्र आंदोलन की चेतावनी भी दी।

close