कांग्रेस ने ली चुटकी : दाऊ कल्याण सिंह को तो याद किया लेकिन DKS घोटाले पर क्यों मौन रहे मोदी

Shri Mi
2 Min Read

[wds id=”13″]
Agusta Westland Case, Christian Michel, Ed, Rahul Gandhi, Sonia Gandhi,,Rajasthan Election, Congress Manifesto, Jan Ghoshna Patra, Farm Loans, Congress Manifesto Rajasthan, Congress Jan Ghoshna Patra, Sachin Pilot, Rajasthan,रायपुर।प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भाठापारा की चुनावी सभा में दानवीर दाऊकल्याण सिंह को याद तो किया लेकिन दानवीर दाऊकल्याण सिंह के दान से नौ अस्पताल में भाजपा के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह के दामाद भ्रष्टाचार पर मोदी क्यों चुप रहे है, यह छत्तीसगढ़ की जनता मोदी से जानना चाहती है। जब मोदी जी को दाऊकल्याण सिंह के बारे में में जानकारी है तब क्या उन्हें पुनीत गुप्ता के भ्रष्टाचार के बारे में जानकारी नहीं है? रमन सिंह का दामाद 55 करोड़ का घोटाला कर फरार है। पुलिस ने उसको पकड़ने के लिये लुकआऊट सर्कुलर भी जारी किया है। पूरी तरह छत्तीसगढ़ की भाजपा रमन सिंह के दामाद के समर्थन में खड़ी हैं।सीजीवालडॉटकॉम के WhatsApp ग्रुप से जुडने के लिए यहाँ क्लिक करे 

Join Our WhatsApp Group Join Now

नेता प्रतिपक्ष धर्मलाल कोशिक, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विक्रम उसेंडी भ्रष्टाचारी पुनीत गुप्ता के समर्थन में लगातार बयान दे रहे है। रमन सिंह फरार दामाद के बारे में सार्वजनिक रूप से यह कहा है कि पुनीत गुप्ता जब समय आयेगा आ जायेगा।

यह भी पढे-Chhattisgarh-शिक्षक भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन जमा करने की प्रक्रिया शुरू,12 मई तक जमा होंगे आवेदन,यहाँ जाने आवेदन का तरीका

भाजपा और मोदी बतायें कि पुनीत गुप्ता को संरक्षण किस मजबूरी में दिया जा रहा है? मोदी ने अपने झूठे भाषण में विपक्षी दलो पर तमाम झूठे आरोप लगाये लेकिन अपनी पूर्व सरकार और उसके मुखिया रहे रमन सिंह के खिलाफ लगे तथ्यात्मक भ्रष्टाचार के आरोपो पर वे खामोश क्यो रहे? मोदी बताये, गरीबों के राशन में डाका डालकर किये गये 36 हजार करोड़ के नान घोटाले पर वे क्यों चुप रहे? मोदी जी ने पनामा पेपर वाले अभिषेक सिंह जिनका विदेशों में खाता था उनके बारे में एक शब्द भी बोलना क्यों उचित नहीं समझा?

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close