कांग्रेस पार्टी गरीबों के साथ थी और है…अटल

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

Er. Atal Shrivatstavaबिलासपुर—-जिला कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर बुधवार को सुबह 10 बजे स्थानीय नेहरू चौक पर विशाल धरना का आयोजन किया जाएगा। महाधरना को पीसीसी अध्यक्ष भूपेश बघेल संबोधित करेंगे। विशाल सभा के बाद पीसीसी अध्यक्ष कांग्रेस नेताओं के साथ कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर स्थायी पट्टाधारियों के समर्थन में राष्ट्रपति और राज्यपाल को पत्र देंगे।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                                   डबरीपारा के समर्थन में जिला प्रशासन और नगर निगम कार्रवाई के खिलाफ नेहरू चौक में आयोजित कांग्रेस के एक दिवसीय धरना प्रदर्शन में पीसीसी अध्यक्ष भूपेश बघेल शिरकत करेंगे। भूपेश बघेल महासभा को संबोधित भी करेंगे। मालूम हो कि तात्कालीन मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने 1998 में राजीव गांधी आवास योजना के तहत झुग्गीवासियों को स्थायी पट्टा दिया था। छत्तीसगढ़ सरकार ने एक आदेश जारी कर सभी पट्टों को निरस्त कर दिया है। पट्टों को बहाल करने जिला कांग्रेस ने लगातार निगम प्रशासन पर दबाब बनाया है।

                               प्रशासन पर दबाव बनाने जिला कांग्रेस ने डबरीपारा वासियों के समर्थन में बुधवार को स्थानीय नेहरू चौक में बुधवार को एक दिवसीय धरना प्रदर्शन का एलान किया है। धरना प्रदर्शन के बाद जिला कांग्रेस नेता भूपेश बघेल की अगुवाई में रैली की शक्ल में कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर राज्यपाल और राष्ट्रपति के नाम पत्र सौपेंगे।

                                धरने में बिलासपुर के सभी क्षेत्रों से प्रभावित निवासी डबरीपारा, चांटीडीह, मेलापारा, चिंगराजपारा, मिनी बस्ती, विष्णु नगर, गणेश नगर, संत रविदास नगर, संजय नगर आदि क्षेत्रों से बड़ी संख्या में शिरकत करेंगे।

              प्रदेश महामंत्री अटल श्रीवास्तव ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार चुनाव जीतने के लिए ’’गरीबी हटाने’’ की बात करती है। चुनाव खत्म होते ही गरीबों को हटाओ’’ पर काम करने लगती है। बिलासपुर में 2011 की स्थिति में लगभग 26 हजार 5 सौ परिवारों को बेदखल करने की योजना है। डबरीपारा के स्थायी पट्टाधारियों को सबसे पहले बेदखल करने की कार्यवाही की जा रही है। इसके पहले अशोक नगर के लगभग 700 लोगो को बेदखल किया जा चुका है।

                           अटल ने बताया कि बिलासपुर शहर चंद धनिक लोगों की जागीर बनकर रह गया है। धनकुबेरों ने गरीबों का जीना मुश्किल कर दिया है। भारतीय जनता पार्टी चंद पूंजीपतियों के हाथों की कठपुतली बनकर रह गयी है। गरीबों का आशियाना छिना जा रहा है। कांग्रेस पार्टी गरीबों के साथ हमेशा थी और आज भी है। अंतिम लड़ाई तक उनके साथ रहेगी।

            अटल ने कहा कि प्रशासन केन्द्रीय योजना आई.एच.एस.डी.पी. में घर विहिन परिवारों को पूरी सुविधा के साथ शिफ्ट करे। ना कि अपने जीवन भर की कमाई से पक्के मकान में रहने वाले परिवारों को उजाड़ा जाये। धरने में पार्षद दल, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, सेवादल, किसान कांग्रेस, एन.एस.यू.आई. के पदाधिकारी कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहेंगे।

Share This Article
close