कांग्रेस पार्षदों की कार्यशाला में रामा का हंगामा..मेयर बोले-मेरा छोटा.. संसदीय सचिव ने बताया-पार्षद पुनिया से मिलने आए..जवाब देना उचित नहीं

BHASKAR MISHRA
5 Min Read

बिलासपुर—निगम सामान्य सभा की बैठक के पहले कांग्रेस पार्षदों की जिला संगठन इकाई के साथ कांग्रेस भवन में कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व  मेयर समेत संसदीय सचिव रश्मि सिंह और पीसीसी उपाध्यक्ष अटल श्रीवास्तव ने सभी पार्षदों को सामान्य सभा के दौरान होने वाली गतिविधियों की जानकारी दी। साथ ही सदन के नेता के आदेशों पर एकजुट होकर चलने की बात कही। लेकिन कार्यशाला के अन्त में जमकर हंगामा हुआ। मामले में मेयर ने पत्रकारों के सवालों को टालते हुए कहा..रामा हमारा छोटा भाई है। वह ऐसा ही रहा है और रहेगा। 

Join Our WhatsApp Group Join Now

                 जानकारी हो कि निगम सामान्य सभा का आयोजन स्वर्गीय लखीराम आडिटोरियम में 13अगस्त को किया जाना है। सामान्य सभा के पहले जिला कांग्रेस इकाई ने सभी पार्षदों के साथ वरिष्ठ कांग्रेसियों के मार्गदर्शन में एक कार्यशाला का आयोजन कांग्रेस कार्यालय में किया गया। इस दौरान पीसीसी उपाध्यक्ष अटल श्रीवास्तव,संसदीय सचिव रश्मि सिंह, नगर विधायक शैलेश पाण्डेय, अपेक्स बैंक चेयरमैन बैजनाथ चन्द्राकर, नगर निगम पूर्व नेता प्रतिपक्ष बसंत शर्मा, मेयर रामशरण यादव, सभापति शेख नजरूद्दीन, पूर्व मेयर राजेश पाण्डे, पूर्व मेयर वाणी राव, जिला कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष विजय केशरवानी, शहर अध्यक्ष प्रमोद नायक, पूर्व जिला अध्यक्ष राजेन्द्र शु्क्ला, नरेन्द्र बोलर,अभयनारायण राय समेत वरिष्ठ कांग्रेस नेता विशेष रूप से मौजूद थे।

                  इस दौरान सभी वरिष्ठ नेताओं ने निगम सामान्य सभा की  गतिविधियों की जानकारी दी। प्रश्न पूछने से लेकर सभा में संवाद के दौारन होने वाली गतिविधियों के बारे विस्तार से बताया। वरिष्ठ नेताओं ने खासकर चुनकर आए नए पार्षदों को बताया कि इस दौरान मुद्दों को किस प्रकार से सदन में रखा जाए। इस बात पर विशेष ध्यान रखे जाने की जरूरत है। साथ मेयर के निर्देशों को सभी को पालन किया जाना जरूरी है। 

  रामा का हंगामा

                     कार्यशाला के अन्त में वरिष्ठ कांग्रेस पार्षद ने एक सवाल के दौरान जमकर हंगामा मचाया। मिनीमाता चौक के आस पास अव्यवस्था को लेकर उन्होने नाराजगी जाहिर की। साथ ही कुछ ऊंची आवाज कुछ गलत कह गए। जिसका विरोध जिला कांग्रेस अध्यक्ष और पार्षद विजय केशरवानी ने किया। इसके बाद बात विवाद तक पहुंच गयी। लेकिन पीसीसी उपाध्यक्ष अटल श्रीवास्तव, संसदीय सचिव रश्मि सिंह के अलावा शहर कांग्रेस अध्यक्ष ने शांत कराया। लेकिन रामा के हंगामा को लेकर बाहर जमकर चर्चा होती रही। इस दौरान अफवाहों का भी बाजार गर्म रहा।

मेयर ने कहा रामा मेरा छोटा भाई

             कार्यशाला के बाद मेयर रामशरण यादव,सभापति शेख नजरूद्दीन, शहर अध्यक्ष प्रमोद नायक, संसदीय सचिव रश्मि सिंह, पीसीसी उपाध्यक्ष अटल श्रीवास्तव और जिला कांग्रेस महिला विंग की अध्यक्ष सीमा पाण्डेय और अभय नारायण राय ने पत्रकारों के सवालों का जवाब दिया। 

               मेयर ने एक सवाल के दौरान बताया कि रामा मेरा छोटा भाई  है। परिवार का सदस्य है। उसका अधिकार है । यह परिवार का मामला है। परिवार में रहने दिया जाए। उसकी नाराजगी को दूर कर दिया जाएगा।

                   रामशरण यादव ने बताया कि 13 अगस्त को सदन में विभिन्न एंजे़डों पर चर्चा होगी। एजेन्डा को अभी बताया जाना ठीक नहीं होगा। सवाल जवाब भी होंगे। कांग्रेस भवन कार्यालय के लिए जमीन के सवाल पर मेयर ने कहा..मामला सदन में आएगा तो हम जवाब देने को तैयार हैं। 

जवाब देना उचित नहीं सझती–रश्मि सिंह

              एक सवाल के जवाब में रश्मि सिंह ने कहा कि हम लोग तोड़फोड़ नहीं करते है। राजस्थाना का मामला शांत हो चुका है। पुनिया का दोहरा चरित्र को लेकर दिए गए अमर अग्रवाल के बयान का जवाब देना उचित नहीं समझती हूं। पुनिया ने किसी पार्षद को हाथ जोड़कर पार्टी में नहीं बुलाया। बल्कि पार्षद खुद मिलने पुनिया के पास गए थे।

TAGGED:
Share This Article
close