कांग्रेस पार्षद का भाजपा में शामिल होने से इंकार..एल्डरमैन ने कहा…गिरेबान झांके

BHASKAR MISHRA

19512468_1559117627466524_1790892323_nबिलासपुर— निकाय मंत्री अमर अग्रवाल के वार्ड भ्रमण के दौरान सरकंडा पार कांग्रेस पार्षद डॉ.रमेश गुप्ता की भाजपा प्रवेश की खबर ने कांग्रेस को बेचैन कर दिया। भाजपा कार्यालय से जारी प्रेस नोट के अनुसार वार्ड क्रमांक 54 के पार्षद रमेश गुप्ता ने अपनी मर्जी से मंत्री के हाथों भाजपा में प्रवेश लिया।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                              प्रेस नोट में रमेश गुप्ता ने निकाय मंत्री अमर अग्रवाल को विकास पुरूष बताया है। ठीक तीन घंटे बाद रमेश गुप्ता ने कांग्रेस कार्यालय में पीसीसी महामंत्री अटल श्रीवास्तव के साथ प्रेस वार्ता में बताया कि विजय ताम्रकार और श्याम साहू के दबाव में वार्ड पार्षद होने के कारण मंत्री के कार्यक्रम में गया। यकायक मंच से मुझे भाजपा में जबरदस्ती प्रवेश कराया गया है।

                       भाजपा में प्रवेश के करीब तीन घंटे बाद कांग्रेस कार्यालय में प्रेसवार्ता में रमेश गुप्ता ने अपने साथ साजिश होना बताया। पत्रकारों को रमेश गुप्ता ने बताया कि भाजपा नेता विजय ताम्रकार और श्याम साहू लगातार दबाव बना रहे थे कि भाजपा में शामिल हो जाऊं। उन्होने मुझे मंत्री के कार्यक्रम में बुलाया। यकायक भाजपा में शामिल होने का एलान कर दिया। रमेश के अनुसार मैं कांग्रेसी था,हूं और रहूंगा। रमेश ने भाजपा नेताओं पर आरोप लगाया कि वे कहते कुछ और करते कुछ हैं। मै इसका सबसे बड़ा भुक्तभोगी हूं। विजय और श्याम ने कहा था कि यदि मैं भाजपा में शामिल हो जाता हूं तो वार्ड में करोड़ों का काम होगा। अन्यथा विकास कार्य नहीं किया जाएगा।

                   सवालों का जवाब देते हुए रमेश ने बताया कि मेरे वार्ड ही नहीं बल्कि सभी कांग्रेसियों के वार्ड के साथ सौतेलाIMG20170628154544 व्यवहार किया जा रहा है। विकास कार्य को लेकर जब भी भाजपा नेताओं से मिलो तो टाल मटोल करते हैं। भाजपा में शामिल होने का दबाव बनाते हैं।

       प्रेसवार्ता में वार्ड क्रमांक 55 की पार्षद अनिता श्रीवास ने बताया कि उसके वार्ड में भी विकास कार्य नहीं किया जा रहा है। विकास की बात करने भाजपा में शामिल होने को कहा जाता है।

जबरदस्ती का सवाल ही नहीं…मनीष

             एल्डरमैन मनीष अग्रवाल ने बताया कि पार्टी में जबरदस्ती प्रवेश का सवाल ही नहीं उठता है। रमेश गुप्ता वार्ड क्रमांक 55 के पार्षद हैं। उन्हें बुलाया भी नहीं गया था। मंत्री के कार्यक्रम में आकर उन्होने भाजपा में प्रवेश की इच्छा जाहिर की। सबकी उपस्थिति में निकाय मंत्री के सामने उन्होने भाजपा में शामिल होने को कहा। इस दौरान उन्होने मंत्री के विकास कार्यों की तारीफ भी की थी। डॉ.रमेश ने कई बार भाजपा में प्रवेश करने की बात कही थी। अब पार्टी नेताओं के दबाव में प्रवेश लेने की बात कह रहे हैं। आरोप बेबुनियाद है।

                        मनीष ने बताया कि कांग्रेस में बौखलाहट है। यह जानते हुए भी कि भाजपा को किसी कांग्रेसी की जरूरत नहीं है। बावजूद इसके कांग्रेस पार्षद को भाजपा में प्रवेश करने का आरोप लगाया जा रहा है। रही बात विकास की तो वार्ड में कोई भी पार्षद हो..बिलासपुर के विकास को लेकर मंत्री ने कभी समझौता  नहीं किया। चाहे वार्ड भाजपा का हो या फिर कांग्रेस का। मनीष ने कहा आरोप लगाने वाले गिरेबान झांके।

close