कांग्रेस प्रदेश महामंत्री के आदेश का पालन…संदीप ने बताया..कई जिलों में नियुक्त हुए विधि प्रकोष्ठ पदाधिकारी

BHASKAR MISHRA

बिलासपुर—- प्रदेश कांग्रेस प्रभारी महामंत्री के निर्देश पर कांग्रेस विधि प्रकोष्ठ अध्यक्ष ने जिला स्तर पर अध्यक्ष और अन्य पदाधिकारियों की नियुक्ति आदेश जारी किया है। संदीप दुबे ने बताया कि नियुक्त किए गए नव पदाधिकारियों को कांग्रेस की रीति और नीति को जन जन तक पहुंचाने की जिम्मेदारी दी गयी है। साथ ही पार्टी के निर्देशों के अनुसार जनहित में कार्य करने का आदेश दिया गया है।

               संदीप दुबे ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस प्रभारी महामंत्री गिरीश देवांगन के निर्देश पर कई जिलों में विधि प्रकोष्ठ कांग्रेस अध्यक्षों को नियुक्त किया गया है। महामंत्री पदों की भी जिम्मेदारी दी गयी है।

                   रायगढ़ के अधिवक्ता राजेन्द्र पाण्डेय को विधि प्रकोष्ठ का महामंत्री बनाया गया है। जगहदलपुर के उर्जावान कांग्रेस कार्यकर्ता देवरत को प्रदेश संयुक्त सचिव बनाया गया है। इसके अलावा जगदलपुर के अधिवक्ता अवधेश कुमरा झा को जगदलपुर विधि प्रकोष्ठ का अध्यक्ष बनाया गया है। रायगढ़ के वकील कैलाश दानी को रायगढ़ जिला शहर का विधि प्रकोष्ठ का अध्यक्ष बनाया गया है।

TAGGED: , ,
close