कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा…एक्जिट पोल के दावों मे सच्चाई नहीं…छत्तीसगढ़ की सभी 11 सीटों पर करेंगे कब्जा

BHASKAR MISHRA
1 Min Read

बिलासपुर—प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता अभय नारायण राय ने एक्जिट पोल के दावों को खारिज किया है। अभय ने बताया कि एक्जिट पोल के सभी दावें सच्चाई से मीलों  दूर हैं। ऐसा सोची समझी रणनीति के तहत किया जा रहा है। दावा करने वालों की उस समय हवा निकल जाएगी जब परिणाम 23 मई को सबके सामने होगा।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                प्रेस नोट जारी कर प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता अभय ने कहा कि किये गये पोल का फैसला मनगठढंत है। आएगा। हमें उसका इंतजार करना चाहिए। देश में मोदी मुक्त सरकार बनेगी। मोदी भक्तो को चुनाव परिणाम सामने आने के बाद बहुत बड़ा झटका लगने वाला है। छत्तीसगढ, मध्यप्रदेश में कांग्रेस अधिकतम सीटें जीतेगी।

                अभय ने बताया कि छत्तीसगढ़ में 11 की 11 सीटें कांग्रेस की झोली में आ रही हैं। मध्यप्रदेश की कमोबोश ऐसी ही स्थिति रहने वाली है। भारतीय जनता पार्टी और उनके समर्थक एक्जिट पोल को देखकर छत्तीसगढ़ में भी खयाली पुलाव पका रहे है। यह जानते हुए भी कि विधानसभा चुनाव में भाजपा को 55 सीट देने वाले मोदी भक्तों को केवल 15 सीटों में सिमटना पड़ा है।

close