निगम चुनावः कांग्रेस में हलचल तेज …दिन भर चलेगा टिकट दावेदारों के आवेदन का दौर…प्रभारी नेता भी रहेंगे मौजूद

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर—नगर निगम बिलासपुर चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हो गयी है। वार्ड बैठक का दौर भी शुरू हो गया है। कांग्रेस संगठन ने प्रेस नोट जारी कर बताया है कि 28 नवबंर को बिलासपुर के विभिन्न वार्डों में कार्यकर्ताओं और संगठन पदाधिकारियों के साथ बैठक होगी।
 
                 जिला कांग्रेस शहर उपाध्यक्ष और ब्लाक कांग्रेस कमेटी 2 के प्रभारी धर्मेश शर्मा ने प्रेस नोट जारी कर बताया कि बैठक में पार्षद ,पार्षद प्रत्याशी, बूथ अध्यक्ष,वार्ड के वरिष्ठ कांग्रेसी,महिला और युवा कांग्रेस समेत एनएसयूआई के पदाधिकारी के अलावा कार्यकर्ता भी शिरकत करेंगे।  ब्लाक कांग्रेस 2 के अध्यक्ष अरविन्द शुक्ला ने जानकारी दी कि पार्षद चुनाव लड़ने के इच्छुक प्रत्याशी अपना बायोडाटा बैठक में ही ब्लॉक अध्यक्ष को देंगे।
 
                       अरविन्द ने बताया कि वार्ड क्रमांक 39 शहीद भगत सिंह वार्ड की बैठक विष्णु कांत केसरी के निवास दोपहर 12 बजे होगी। वार्ड क्रमांक 38 तात्या टोपे नगर की बैठक संगीत महाविद्यालय के बगल में दोपहर 2 बजे होगी। वार्ड क्रमांक 36 बसन्त भाई पटेल नगर कतियापारा की बैठक चन्दन बैस के निवास में दोपहर 3 बजे बैठक का आयोजन किया जाएगा।
 
              वार्ड क्रमांक 40 महाराणा प्रताप नगर की बैठक दयालबंद स्थित मधुबन रोड नारियल कोठी शंकर मंदिर,घोरे निवास में शाम 5 बजे होगी। वार्ड क्रमांक 41 स्वामी विवेकानंद नगर तोरवा की बैठक होटल रिवर साइड, गुम्बर पेट्रोल पंप के पास शाम 6 बजकर 30 मिनट पर होगी।
close