कांग्रेस मनाएगी नेता जी की जयंती

BHASKAR MISHRA
1 Min Read

congress- panjaबिलासपुर— जिला कांग्रेस कमेटी  नेता जी सुभाष चन्द्र बोस की जयंती सुभाष चौक सरकण्डा मनाएगी। कांग्रेस कार्यालय से जारी विज्ञप्ति के अनुसार सुबह दस बजे कांग्रेसी नेता सरकंडा स्थित सुभाष चौक पर पहुंचकर भारत माता के महान सपूत के योगदान को याद करेंगे। संभागीय प्रवक्ता अभय नारायण राय और शहर कांग्रेस अध्यक्ष ने बताया कि कांग्रेस पार्टी उनके पदचिन्हों पर चलकर देश को एक जुट और सद्भावना का शपथ लेगी। इस अवसर पर जिला और शहर कांग्रेस के सभी पदाधिकारी,कार्यकर्ता और निगम कांग्रेस पार्षद भी उपस्थित रहेंगे।

Join Our WhatsApp Group Join Now
close