कांग्रेस महामंत्री अटल श्रीवास्तव ने धान मंडी में मजदूरों के बीच मनाई होली, भाईचारा और सद्भावना का दिया संदेश

Shri Mi
1 Min Read

महामंत्री अटल श्रीवास्तव ,congress,bilaspur,news,atal shriwasvata,भाजपा सांसद,छत्तीसगढ़ राज्य, बिलासपुर जिले,रायपुर।प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री अटल श्रीवास्तव ने प्रदेश वासीयों और बिलासपुर के निवासियों को होली की शुभकामनाएं दी हैै। वहीँ ये भी अपील किया कि रंगों के त्यौहार को सादगी पूर्वक मनायें अनेकता में एकता हमारे समाज की विशेषता है।और होली का रंग हम सब को एक रंग में रंग देता है। छत्तीसगढ में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद ये पहली होली है।इस त्यौहार में हम उम्मीद करते हैं की प्रदेश में भाईचारा सर्व धर्म सद्भावना बना रहे यही इश्वर से प्राथना है।

आज प्रदेश महामंत्री अटल श्रीवास्तव मोपका धान मंडी पहुंचकर धन संग्रहण केन्द्र के मजदूरों के साथ होली मनाई आयोजन इकबाल भाई और मजदूर साथियों ने किया था।साथ में अभय नारायण राय ,धर्मेश शार्मा ,देवेन्द्र सिंह बाटू,बिन्द्लाल मनहर भी उपस्तिथ थे।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close