कांग्रेस में जश्न..अटल ने कहा..नेतृत्व में हमारा विश्वास

BHASKAR MISHRA
4 Min Read

IMG_20151231_125525 बिलासपुर–भिलाई नगर निगम सहित प्रदेश के 11 नगर निगम, नगर पालिका, नगर पंचायतों में 8 पर जीत हासिल कर कांग्रेस ने सिद्ध कर दिया है कि जनता का  विश्वास कांग्रेस में है। आज की जीत पूरी तरह से प्रदेश कांग्रेस के मुखिया भूपेश बघेल और नेताप्रतिपक्ष टी.एस.सिंह देव की टीम को जाता है। राहुल गांधी और  सोनिया गांधी के दिशा निर्देश पर प्रदेश कांग्रेस लगातार आंदोलन कर रही है। परिणाम जीत के रूप में आज मिला है। जीत पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए प्रदेश कांग्रेस महामंत्री अटल श्रीवास्तव ने कहा कि भिलाई नगर निगम में युवा प्रत्याशी देवेन्द्र यादव पर भरोसा जताना  कांग्रेस की नई पीढ़ी के लिए सुखद संदेश है।

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

                     अटल श्रीवास्तव ने अन्तागढ़ उपचुनाव के दौरान सौदे बाजी को लेकर जारी टेप कांड पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हु कहा कि, समय आ गया है कि कांग्रेस का हाई कमान छत्तीसगढ़ कांग्रेस के भीतर, कांग्रेस की राजनीति कर सत्ता को फायदा पहुचाने वाले लोगों की पहचान करें। टेप कांड में लिप्त कांग्रेस का कितना बड़ा भी नेता हो  उस पर कठोर कार्यवाही हो। प्रदेश के युवा और जिला स्तर, ब्लाक स्तर के कार्यकर्ता पूरी तरह से प्रदेश कांग्रेस के वर्तमान नेतृत्व और सोनिया और राहुल गांधी के साथ है। कड़ी अनुशसात्मक कार्यवाही होनी चाहिए।

                    अटल ने बताया कि अन्तागढ़ में प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने निर्वाचन आयोग को जो ज्ञापन सौपा था..अब सच साबित हुआ है। अन्तागढ़ उपचुनाव के दौरान विपक्षी कांग्रेस प्रत्याशी और अन्य दस निर्दलीय प्रत्याशियों को डरा-धमकाकर, पैसे का लालच देकर चुनाव से मैदान से बाहर किया गया। अटल ने बताया कि तात्कालीन समय कांग्रेस ने मांग की थी कि चुनाव को रोक दिया जाये।  लोकतंत्र में विश्वास पैदा करने के लिए पुनः चुनाव कराया जाए। मैं आज भी मांग करता हूं कि अन्तागढ़ के वर्तमान विधायक भोजराज का निर्वाचन रद्द हो। मन्तु पवार पर वैधानिक कार्यवाही करते हुए चुनाव की प्रक्रिया को दूषित करने का जुर्म दर्ज कर पूछताछ की जाए। उन्होंने कहा कि वर्तमान मुख्यमंत्री का असली चेहरा सबके सामने है। नैतिक आधार पर उन्हें पद पर रहने का अधिकार नहीं है।

IMG_20151231_125553                        निकाय चुनाव परिणाम आने के बाद जिला कांग्रेस ने खुशी जाहिर हुए कांग्रेस भवन में जमकर आतिशबाजी की और मिठाई का वितरण किया। इस मौके पर ग्रामीण अध्यक्ष राजेन्द्र शुक्ला, शहर अध्यक्ष नरेन्द्र बोलर, नेता प्रतिपक्ष शेखनजीरूद्दीन, प्रदेश सचिव रामशरण यादव और संभागीय प्रवक्ता अभयनारायण राय ने कार्यकर्ताओं को बधाई दी और आगे की लड़ाई को ध्यान में रखते हुए एकजूट रहने का निर्देश दिया।

                    जिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष नरेन्द्र बोलर ने कहा कि निकाय चुनाव में जीत का सारा श्रेय  प्रदेश अध्यक्ष भूपेश बधेल और नेता प्रतिपक्ष टी.एस. सिंह देव को जाता है। उन्होने कहा कि  कांग्रेस आंदोलनों के माध्यम से सड़क से लेकर सदन तक जनता की लड़ाई लड़ेगी। पिछले कई सालों से आंदोलनों और प्रदर्शन के जरिए घोटालों को जनता के सामने लाने का काम कांग्रेस ने ही किया है। जिसका फैसला आज जनता ने किया है।

                        कांग्रेस भवन में आयोजित आतिशबाजी कार्यक्रम में भुनेश्वर यादव, प्रदेश सचिव रामशरण यादव, पंकज सिंह शहर कांग्रेस महामंत्री धर्मेश शर्मा, राकेश सिहं, हरमेन्दर शुक्ला, विक्की आहूजा, पिनाल उपवेजा, विजय वर्मा, सुभाष ठाकुर, मोहम्मद हफिज, प्रेमदास मानिकपुरी, अर्जुन सिंह, करम गोरख, मोहन बोले, विजय साहू, रामचन्द्र क्षत्रिय, प्रहलाद दीक्षित, निरज सोनी, शिवा निर्मलकर, रमेश चन्द्राकर आदि उपस्थित थे।

close