कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी पर आपत्तीजनक पोस्ट … बस्तर में FIR..बिलासपुर का युवक बना आरोपी

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर—- जगदलपुर के सिटी कोतवाली में बिलासपुर के युवक के खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज किया गया है। युवक पेन्ड्रा का रहने वाला है। युवक ने अपने फेसबुक में कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी पर आपत्तीजनक टिप्पणी की है। पुलिस ने जगदलपुर शहर जिला महिला कांग्रेस कमेटी rolex datejust mens 41mm 126334 watch अध्यक्ष कमल झज्ज की शिकायत पर एफआईआर की कार्रवाई की है। 

Join Our WhatsApp Group Join Now

                  प्रदेश कांग्रेस विधि प्रकोष्ठ अध्यक्ष संदीप दुबे के निर्देश पर जगदलपुर महिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष कमल झज्ज ने एक युवक के खिलाफ एफआईआर दर्ज करायी है। युवक के खिलाफ जगदलपुर सिटी कोतवाली थाना में अपराध दर्ज किया गया है। युवक का नाम हेमराज सिंह राठौर है। वह पेन्ड्रा का रहने वाला है। 

                  अपने एफआईआर में कमल replicas rolex daytona झज्ज ने बताया है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के खिलाफ ना केवल आपत्तीजनक टिप्पणी की गयी है। बल्कि फोटोशाप कर अश्लील तस्वीर भी साझा किया गया है। जिससे एक महिला होने के नाते अपमानित महसूस कर रही हूं। कमल झज्ज ने अपने एफआईआर में बताया है कि युवक ने अपने फेसबुक स्टेटस में भारतीय जनता पार्टी दर्ज किया है। वह  जनपद सदस्य का भी चुनाव लड़ चुका है। 

               कमल झज्ज की शिकायत पर पुलिस ने बिलासपुर निवासी युवक हेमराज राठौर के खिलाफ आईपीसी की धारा 292,509(ख) और आईटी एक्ट की धारा 67 के तहत अपराध दर्ज किया है।

         जगदलपुर कांग्रेस नेता आलोक दुबे महामंत्री प्रदेश विधि विभाग,अवधेश कुमार झा अध्यक्ष जिला जिला विधि प्रकोष्ठ और राजीव शर्मा जिला अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी जगदलपुर ने बताया कि इस प्रकार गतिविधियों को लेकर समाज में कोई  स्थान नहीं है। आरोपी के लिए सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग करेंगे। 

close