कांग्रेस विधि प्रकोष्ठ नेता ने कहा.. डटकर करेंगे महामारी का मुकाबला.. मदद के लिए बढ़ाना होगा हाथ

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर—-प्रदेश कांग्रेस विधि प्रकोष्ठ के प्रमुख संदीप दुबे ने प्रेस नोट जारी कर पदाधिकारियों से अपील की है कि सबको मिलकर महामारी से मुकाबला करना है। मुख्यमंत्री ने भी अपील कर आम जनता से संक्रामक बिमारी से बचने के लिए हर संभव मदद की मांग की है। ऐसे में हमारी जिम्मेदारी है कि हम आम लोगों के सहयोग में ज्यादा से भागीदारी करें। 
 
            संदीप दुबे ने बताया कि विश्व इस समय कोविड 19 के गिरफ्त में  है। विश्व स्वास्थ्य संघठन ने इसे महामारी के रूप मे घोषित किया है। कोविड चीन से होकर पूरे विश्व समेत भारत को भी चपेट में ले लिया है।प्रधानमंत्री ने 21 दिनों के लिए लॉक डाउन का ऐलान किया है। ऐसे समय मे कई हमारे ऐसे भी वकील साथी होंगे जिन्हे मदद की जरुरत पड़ सकती है। 
 
        संदीप ने बताया कि बार कौंसिल मदद के लिए है। ऐसे  समय मे हम सब विधि विभाग के वकीलों की जिम्मेदारी है कि साथियों की आवश्यक जरूरत में सहभागी बनें। वकील साथियों का साथ दें।  चाहे कुछ समय के लिए आर्थिक मदद ही क्यों ना हो। साथ में  हमारे सेवा मे लगे पुलिस, पत्रकार, डॉक्टर और हॉस्पिटल स्टॉफ को भी कई चीजों की जरुरत पडती है। हमारा दायित्व बनता है कि सबके सहयोगी बनें।
   
            संदीप ने कहा कि प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष  मोहन मरकाम समेत कांग्रेस के पदाधिकारीगण, विधायक कोरोना पीड़ित लोगों के साथ खड़े हैं। हम सब अपने वकील साथियो समेत कमजोर वर्ग के लोगो के साथ खड़ें हो। पुलिस, डॉक्टर, हॉस्पिटल के कर्मचारियों को मदद करें। आप अपने आसपास मे ऐसे लोगो को जिन्हें हमारी जरूरत हो उनकी मदद के लिए हाथ बढ़ाएं।
TAGGED:
close