कांग्रेस विधि प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष ने कहा..सीएम की बधाई से…टीम में उत्साह…प्रत्याशियों को जीताने लगाई ताकत

BHASKAR MISHRA
बिलासपुर—-  कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में कांग्रेस का विधि प्रकोष्ठ भी मैदान में पसीना बहा रहा है। प्रदेश विधि प्रकोष्ठ स्थानीय जिला विधि विभाग के साथ प्रदेश के कमोबेश सभी जिलों में चुनाव लड़ रहे अधिकृत प्रत्याशियों के लिए ना केवल वोट मांग रहा है। बल्कि सरकार की उपलब्धियों को भी जनता से रूबरू करा रहा है। 
 
               प्रदेश कांग्रेस विधि प्रकोष्ठ के प्रमुख संदीप दुबे ने बताया कि विधि विभाग की टीम  बिलासपुर, रायपुर, जगदलपुर, दुर्ग और कोरबा मे सघन प्रचार अभियान के दौरान जनता से कांग्रेस प्रत्याशियों को जीताने की अपील कर रही है। संदीप दुबे ने बताया कि टीम ने बिलासपुर के कई वार्डों में सघन दौरा कर जनता से डोर टू डोर संवाद किया है।
 
                    इसी तरह जगदलपुर मे सांसद दीपक बैज के साथ जिलाध्यक्ष विधि विभाग देवरत शाहा ने पूरी टीम के साथ कांग्रेस पार्षद प्रत्याशी को बहुमत से जीताने की अपील की है। कोरबा मे वार्ड 17 और 22 मे विधि विभाग के टीम ने कांग्रेस प्रत्याशी सुनीता राठौर के साथ ही अनूप जायसवाल के समर्थन में पसीना बहाया है। 
 
           दुर्ग मे शहर विधायक अरुण वोरा के साथ प्रदेश विधि विभाग के पदाधिकारी केके सिंह पूजा मोंगरी, सोनल गुप्ता ने अधिवक्ता प्रत्याशी रामकली यादव के पक्ष में जनता से मतदान करने की अपील की है। रायपुर मे मोहन निषाद, राजेश सिंह, विजय राठौर और कहकशा दानी ने प्रचार किया। 
 
         संदीप दुबे ने बताया कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने विधि विभाग के प्रयासों की जमकर तारीफ की है। उन्होने टीम को बधाई भी दी। मुख्यमंत्री ने टीम के सभी सदस्यों को 17 दिसम्बर को आयोजित सरकार की पहली वर्षगांठ पर राजीव भवन मे आयोजित किया है।
close