बिलासपुर।प्रदेश कांग्रेस व्यापार प्रकोष्ठ छत्तीसगढ अध्यक्ष राजेन्द्र जग्गी के निर्देश पर जिला शहर ग्रामिण बिलासपुर की जिला कार्यकारिणी एवं सभी ब्लाक कार्यकारिणी तत्काल प्रभाव से भंग कर दी गई है।प्रदेश कांग्रेस कमेटी छत्तीसगढ के भूपेश बघेल की अनुमति व प्रदेश प्रभारी महामंत्री गिरिश देवांगन की सहमति से छग प्रदेश कांग्रेस व्यापार प्रकोष्ठ अध्य्क्ष राजेन्द्र जग्गी द्वारा बिलासपुर जिला /शहर हेतू राजीव अग्रवाल को नवीन संयुक्त जिला अध्य्क्ष मनोनीत किया गया है। सीजीवालडॉटकॉम के WhatsApp ग्रुप से जुडने के लिए यहाँ क्लिक करे
राजेन्द्र जग्गी द्वारा राजीव अग्रवाल को बिलासपुर शहर मे अतिशीघ्र वार्ड स्तर पर कार्यकारिणी तथा तखतपुर, बिल्हा, मस्तूरी ,बेलतरा ,कोटा, बेलगहना ,रतनपुर,पेण्ड्रा ,गौरेला,मरवाही मे ब्लाक स्तर पर नवीन कार्यकारिणी के गठन हेतू संबधित क्षेत्र के कांग्रेस विधायक, वरिष्ट कांग्रेसजन व व्यापारी समुदाय से चर्चा कर योग्य पदाधिकारियो की सूची प्रदेश कांग्रेस व्यापार प्रकोष्ठ कार्यालय मे भेजने व प्रदेश अध्य्क्ष के अनुमोदन पश्चात जारी नवीन कार्यकारिणी की घोषणा करने के निर्देश दिये गये है।