कांग्रेस सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन का एलान…शिवरतन शर्मा करेंगे कार्यकर्ताओं को रिचार्ज…खोलेंगे मोर्चा

BHASKAR MISHRA
1 Min Read

बिलासपुर—भारतीय जनता पार्टी जिला इकाई ने प्रदेश सरकार के खिलाफ एक दिवसीय धरना प्रदर्शन का एलान किया है। भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार की जन विरोधी नीतियों से जनता हलाकान है। प्रदेश सरकार ने जनघोषणा पत्र में किए गए वादों को आज तक पूरा नहीं किया है। भाजपा नेताओं ने बताया कि एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कार्यक्रम का आयोजन 22 जून शनिवार को दोपहर 2 बजे डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी चौक में किया जाएगा।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                                      भाजपा जिलाध्यक्ष रजनीश सिंह ने बताया कि प्रदेश भाजपा के दिशा निर्देश पर कांग्रेस सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया जाएगा। प्रदेश की जनता इस समय बिजली कटौती से हलाकान हो चुकी है। किसानों का ऋण माफ नहीं किया गया है। खाद बीज का संकट है।  कानून व्यवस्था पुरी तरह से चरमरा गयी है।

                   रजनीश ने बताया कि धरना प्रदर्शन को भांठापारा विधायक और प्रदेश प्रवक्ता शिवरतन शर्मा संबोधित करेंगे। इस दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता अमर अग्रवाल, सांसद अरूण साव, मस्तूरी विधायक डॉ.कृष्णमूर्ति बांधी, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता भूपेन्द्र सवन्नी, महापौर किशोर राय, समेत भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी भी उपस्थित रहेंगे।

close