कांवरियों का जत्था बाबाधाम पहुंचा…पदयात्रा के बाद करेंगे भोलेनाथ का अभिषेक…सबके लिए फैलाएंगे झोली

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

बिलासपुर— सावन का शुरूर अब सिर चढ़कर बोल रहा है। देश के कोने कोने से कांवरियों का जत्था बाबा धाम पहुंच रहा है। क्या रेल..क्या बस स्टैण्ड सभी जगह हर-हर महादेव का जयघोष सुनने को मिल रहा है। रेल यात्रियों का समय भी हर हर महादेव की गूंज और बाबा भोले नाथ के भजन सुनकर अपने घर पहुंच रहे हैं। बिलासपुर से बिलासपुर मित्र मण्डली कांवरिया जत्था तीन अगस्त को बाबाधाम रवाना हुआ। भोलेनाथ के दरबार में कांवरिया मनीष अग्रवाल,  दुर्गा सोनी, विजय ताम्रकार और राजेन्द्र भण्डारी समेत सभी लोग मत्था टेकेंगे। बिलासपुर और प्रदेश की जनता के लिए सुख समृद्धि का आशीर्वाद मांगेंगे।

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

                      श्रवण मास के महीना के शुरू होते ही देश के कोने कोने से कांवरियों का दल बाबाधाम पहुंच रहा है। लाखों लाख लोग बाबा के चरणों में सिर रखकर सुख समृद्धि का आशीर्वाद मांग रहे हैं। बिलासपुर से भी कांवरियों का जत्था बाबा बैजनाथ धाम के लिए तीन अगस्त को रवाना हुआ। जत्था में शामिल भाजपा नेता मनीष अग्रवाल,  दुर्गा सोनी , विजय और राजेन्द्र भण्डारी समेत सभी लोगों ने बताया कि सावन शुरू होते ही बाबा का बुलावा आ जाता है। सभी भक्त साथी  खुद बखुद बाबा के दरबार में शामिल होने घर से निकल पड़ते हैं।

              भाजपा नेताओं ने बताया कि वे लोग पिछले 22 सालों से सावन में आशीर्वाद लेने बाबा धाम जाते हैं। प्रदेश की एक एक जनता के लिए सुख समृद्धि का आशीर्वाद मांगते हैं। इस समय बाबा का दरबार बहुत ही मनोहारी होता है। दरबार की छटा देखने लायक होती है। लोग देश विदेश से छटा को देखने पहुंचते हैं। भक्त लोग सुल्तानपुर से गंगा जल लाकर बाबा का अभिषेक करते हैं।

                 मनीष और दुर्गा ने बताया कि इस बार भी हम लोग बाबा का दर्शन करने देवघर पहुंचे हैं। बाबा का अभिषेक कर सुख समृद्धि और प्रदेश के लिए भाईचारे की कामना करेंगे। बिलासपुर से रवाना कांवरिया मित्र मंडली में विजय ताम्रकार महेश चंद्रिकापुरे, राजेंद्र भंडारी, राजकुमार तिवारी, सतीश सिंह, विकास शुक्ला दीपक बुधौलिया रंगा नादान समेत 108 लोग शामिल हैं। सभी लोग 3 अगस्त रात्रि 7:30 बजे बिलासपुर पटना एक्सप्रेस से देवघर के लिए निकले है।

                   सभी साथी सुल्तानगंज से जल लेकर पैदल 110 किलोमीटर चलने के बाद बाबा भोलेनाथ की नगरी देवघर पहुेंगे। बिलासपुर कांवरिया मित्र मंडली पिछले 22 सालों से बाबा बैजनाथ धाम की यात्रा कर रही है। इतने ही सालों से कांवरिया मण्डली रास्ते में सेवा कैंप लगाकर फल और प्रसाद का वितरण भी करती है।

close