कानन में मादा सांभर ने लिया जन्म

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

IMG-20150914-WA0012बिलासपुर— कानन पेण्डारी में देर शाम एक मादा ने बच्चे को जन्म दिया है। इस प्रकार कानन पेण्डारी में सांभर की संख्या कुल आठ हो गयी है। जानकारी के अनुसार मां और बच्चा दोनों स्वस्थ्य हैं। कानन प्रशासन ने उनके सुरक्षा को लेकर पहले से ही पुख्ता इंतजाम कर रखे हैं।

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

                कानन पेन्डारी जू लाजिकल पार्क में आज देर शाम सांभर प्रजाति के हिरन ने एक स्वस्थ्य बच्चे को जन्म दिया है। बच्चा स्वस्थ्य है। कानन से मिली जानकारी के अनुसार जन्म लेने वाला शावक मादा है। इसके पहले कानन में कुल सात हिरण सांभर थे। जिनमें मादा की संख्या तीन और नर की चार थी। नन्हें सांभर शावक के आने से अब नर और मादा की कुल संख्या चार-चार हो गयी है। नन्हें शावक के जन्म के बाद कानन पेण्डारी में जश्न का माहौल बना हुआ है।

                            नन्हें मादा शावक के आने से अब कानन जुलाजिकल पार्क में जीवों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। इस समय जीवों की संख्या मानक मध्यम दर्ज के जू से अधिक हो चुकी है। जैसे ही स्पेसीज की संख्या 75 को पार करेगी। कानन प्रशासन को बिग जू का दर्ज हासिल हो जाएगा। इस समय कानन पेन्डारी में कुल जीव प्रजातियों की संख्या करीब 68 बतायी जा रही है।

close