बिलासपुर— जिले में कोरोना का दहशत बरकरार है। जिले में कुल 228 कोरोना पाजीटिव पाए गए है। निगम में 167 कोविड-19 मरीजों का पता चला है। जिला प्रशासन बेकाबू कोरोना संक्रमण को लेकर लगातार परेशान है। जबकि पुलिस प्रशासन का भरपूर प्रयास है कि लोग शासन के दिशा निर्देशों का पालन करें। अनावश्यक भीड़ का हिस्सा होने से बचे।
स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को जिले में कुल 228 कोरोना के मरीज मिले है। हर बार की तरह इस बार भी बिलासपुर शहर में सर्वाधिक कोविड मरीज पाए गए हैं। अकेले निगम क्षेत्र में 167 मरीजों की जानकारी मिली है।
बताते चलें कि बिलासपुर शहर का कोई भी क्षेत्र कोरोना से अछूता नहीं है। जिला अस्पताल से लेकर सिम्स में स्वास्थ्य स्टाफ भी कोरोना पाजीटिव पाए गए हैं।
जिले के अन्य प्रमुख क्षेत्रों में भी कोरोना प्रकोप की दहशत बनी हुई है। मस्तूरी में 19 मरीजों की जानकारी मिली है। तखतपुर में दो और कोटा में कुल 17 पाजीटिव मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार 19 मरीज बिल्हा में भी दर्ज हुए हैं।