कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं की सूची चस्पा..कई वार्डों में हुई भर्ती..अनंतिम सूची जारी..मंगाया गया दावा आपत्ति

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर—-कार्यालय परियोजना अधिकारी बिलासपुर ने आंगनबाडीकार्यकर्ता और सहायिकाओं की नियुक्ति को लेकर अंनंतिम सूची जारी कर दिया गया है। सूची को कार्याय के नोटिस बोर्ड पर चस्पा भी कर दिया गया है। आवेदक किसी भी प्रकार की दावा आपत्ति 15 जुलाई तक कार्यालय में परियोजना अधिकारी कार्यालय में कर सकते हैं।

Join Our WhatsApp Group Join Now

              कार्यालय परियोजना अधिकारी आईसीडीसी ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता  और सहासिकाओं का चयन करते हुए अनंतिम सूची को जारी कर दिया है। सूची को कार्यालय के नोटिस बोर्ड पर भी चस्पा कर दिया गया है। आवेदक दावा आपत्ति 15 जुलाई तक कर सकते हैं। 

            जानकारी हो कि कार्यालय परियोजना अधिकारी एकीकृत बाल  विकास परियोजना बिलासपुर ने शासन के निर्देश पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं की खाली स्थान को भरने आवेदन मंगाया था। शासन के दिशा निर्देशों और शर्तों के अनुसार आवेदनों पर विचार किया गया। इसके बाद 6 जुलाई 2020 को अनंतिम सूची का प्रकाशन किया गया। सूची को कार्यालय के नोटिस बोर्ड पर चस्पा किया गया है। अधिकारियों ने बताया कि यदि किसी आवेदक को किसी भी प्रकार का शक सुबह हो वह 15 जुलाई तक प्रमाण के साथ दावा आपत्ति दर्ज करवा सकता है। 

                  अधिकारी ने जानकारी दी कि विभाग ने शासन के दिशा निर्देशों का पालन करते हुए वार्ड क्रमांक 25, 36, 36, 60, 36,41, 22,16, 56,19,26,36,54,65 में खाली पदों को भरने का अभियान चलाया गया। इसके अलावा आंगनबाड़ी सहायिका के खाली पदों वार्ड क्रमांक 17, 62,18, 40, 69, 55, 46 (तीन पद),34, 35, 30, 16, 19, 15, 21, 55, 35, 34, 41, 38  के लिए आवेदन मंगाए गये थे।

close