बिलासपुर— केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह आज बिलासपुर आ रहे हैं। केन्द्रीय गृहमंत्री के स्वागत और कार्यक्रम को लेकर पूरी तैयारी पूरी हो चुकी है। सभा स्थल पर अंतिम इतजाम अंतिम चरण में है। कुल मिलाकर तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं। जानकारी के अनुसार राजनाथ दिल्ली से सीधे विशेष विमान से बिलासपुर हवाई पट्टी चकरभाठा पहुंचेंगे।
केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ के आगमन के मद्देनजर पूरे शहर में सुरक्षा के खास इंतेजाम किये गए हैं। उन्हें जेड प्लस की सुरक्षा के साथ उत्तर प्रदेश सरकार की भी सुरक्षा है। दो दिन पहले से ही एनएसजी की टीम बिलासपुर पहुंचकर सभा स्थल का मुआयना लगातार कर रही है। राजनाथ का आगम विशेष विमान तकरीबन दोपहर 2 बजे चकरभाठा हवाईपट्टी पर लैंड करेगा। इसके बाद राजनाथ सिंह सड़क मार्ग से शहर के लाल बहादुर शास्त्री मैदान पहुंचेंगे। भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं के एक विशाल सभा को संबोधित करेंगे। सभा में संभाग के भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी शिरकत करेंगे।
बिलासपुर अल्पप्रवास पर केन्द्रीय गृहमंत्री तकरीबन ढाई घंटे शहर में रहेंगे। शाम 4 बजकर 30 मिनट पर विशेष विमान से दिल्ली के लिए रवाना होंगे। आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर राजनाथ का ये दौरा बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इन्ही तमाम बातों के मद्देनजर केन्द्रीय गहमंत्री प्रदेश में विधानसभा में बुरी हार के बाद कार्यकर्ताओं में जोश भरेंगे।
बताते चलें की आगामी आम चुनाव के मद्देनजर भाजपा के राष्ट्रीय नेताओं की यह पहली बड़ी सभा होगी। विशाल सभा में 4 विधानसभा के हजारों कार्यकर्ता शामिल होंगे। जाहिर सी बात है कि राजनाथ सभी कार्यकर्ताओं को बूस्टअप करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ेंगे।