कार्यकर्ताओं को बोलर ने कहा…बहुत दिनों बाद मिला योग्य प्रत्याशी…चुनाव जीतने के लिए बूथ पर करें काम

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर– जिला कांग्रेस कार्यालय में शहर कांग्रेस कमेटी की बैठक हुई। इस दौरान लोकसभा चुनाव के मद्देनजर शहर के चारों ब्लाक, पार्षद दल युवा कांग्रेस महिला कांग्रेस सेवादल समेत कांग्रेस के सभी सहयोगी संगठन के पदाधिकारियों के बीच चर्चा हुई। बैठक को शहर अध्यक्ष नरेंद्र बोलर ने संबोधित किया। बोलर ने राष्ट्रीय और प्रदेश नेतृत्व के दिशा निर्देशों की जानकारी दी।सीजीवालडॉटकॉम के WhatsApp ग्रुप से जुडने के लिए यहाँ क्लिक करे 

Join Our WhatsApp Group Join Now

              बैठक में जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष नरेन्द्र बोलर ने कहा कि बिलासपुर लोकसभा में युवा इंजीनियर अटल श्रीवास्तव से जनता का भरपूर समर्थन मिल हा है। बिलासपुर की जनता अटल श्रीवास्तव के व्यक्तित्तव से अच्छी तरह परिचित भी है। उनका शहर से लम्बे समय से जुड़ाव रहा है। सारी बातेंं हम कांग्रेसियों के लिए गौरव की बात है।

                       बोलर ने बताया कि 23 अप्रैल को चुनाव होना है। हमें अपनी जिम्मेदारियों को ईमानदारी के साथ अंजाम देना है। जीत सुनिश्चित करने के लिए आज से ही अपने-अपने बूथों में काम करना प्रारंभ कर दें। समय- समय पर शहर कांग्रेस कमेटी की तरफ से दिशा निर्देश दिया जाएगा।

          बैठक का संचालन शहर महामंत्री स्वप्निल शुक्ला ने किया। आभार प्रदर्शन शहर महामंत्री धर्मेश शर्मा ने किया| इस दौरान प्रदेश महामंत्री वाणी राव धर्मेश शर्मा स्वप्निल शुक्ला, देवेन्द्र सिंह ठाकुर सिद्धान्शु मिश्रा, तरु तिवारी, सुभाष ठाकुर, अभिशेख सिंह,  डॉ.संजय जायसवाल, राकेश सिंह ब्लाक अध्यक्ष तैय्यब हुसैन, अरविंद शुक्ला विनोद साहू, अजय यादव धर्मराज गुप्ता कान्ता सिन्हा संध्या तिवारी आमना खान अलका शर्मा समेत बड़ी संख्या में लोगों ने अपने विचारों को भी रखा।

close