कार्यकर्ताओं में ही भाजपा की शक्ति..अमर

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

IMG-20160707-WA0230बैकुंण्ठपुर…भारतीय जनता पार्टी ही देश को विश्व गुरू के रूप में स्थापित करेगी। भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश लगातार आगे बढ़ रहा है। विकास की नई इबारत लिखी जा रही है।  भारत पूरे विश्व में अपना अलग पहचान बना रहा है। यह बातें आज कोरिया में जनप्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए प्रभारी मंत्री अमर अग्रवाल ने कही। जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं को रिचार्ज करते हुए अमर ने कहा कि प्रदेश के कोने कोने तक जनहितैषी योजनाओं को पहुंचाने की जिम्मेदारी भाजपा के सिपाहियों को है।

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

                                 अमर ने कहा कि केन्द्र और राज्य सरकार समग्र विकास की अवधारणा के साथ आगे बढ़ रही है। इसका श्रेय यदि किसी को जाता है तो सिर्फ और सिर्फ भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को। अमर ने कहा चाहे जिस स्तर पर हों लेकिन जनप्रतिनिधियों को मिलजुलकर समन्यवय बनाकर काम करना होगा। इसके बाद ही चहुंमुखी विकास की अवधारणा को सच साबित किया जासकेगा।

          निकाय मंत्री ने उपस्थित प्रतिनिधियों और संगठन के पदाधिकारियों को साथ मिलकर चलने की बात कही। उन्होने कहा कि जनता के हित में उठाए गए कदम को सरकार हमेशा सम्मान करती है। जमीनी स्तर के नेताओं की तारीफ करते हुए अमर ने कहा कि हमें अब और अधिक शक्ति और सामर्थ्य के साथ काम करना होगा। जनता से भाजपा सरकार से उम्मीदें बढ़ी हैं। उनकी उम्मीदों को पूरा करना सरकार की जिम्मेदारी है। अपनी जिम्मेदारियों को भाजपा कार्यकर्ता भली भांती जानते हैं। सरकार की योजनाओं को एक एक आदमी तक पहुंचाने का काम भाजपा कार्यकर्ता ही कर सकता है। कर भी रहा है। आगे भी करता रहेगा। क्योंकि भाजपा की बुनियाद और उसके कार्यकर्ता हैं।

                                  अमर ने कहा कि प्रधानमंत्री माननीय नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश का चहुंमुखी विकास हो रहा है।  केन्द्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ जन.जन तक पहुॅचे। भाजपा कार्यकर्ताओ को संगठन के निर्देशो के अनुसार बूथ स्तर पर काम करना होगा।

                                     इस मौके पर श्रम मंत्री भैयालाल रजवाड़े, दीपक पटेल,रोशन सिंह समेत सैकड़ों कार्यकर्ता और जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। अमर अग्रवाल 8 जुलाई को कोरबा भाजपा संगठन और जनप्रतिनिधियों को रिचार्ज करेंगे।

close