कार्यक्रम आयोजकों पर कार्रवाई की मांग..अशोक विधानी ने कहा..किया गया निर्देशों का खुला उल्लंघन

BHASKAR MISHRA
1 Min Read
बिलासपुर— नगर पालिक निगम बिलासपुर के नेता प्रतिपक्ष अशोक विधानी ने आरोप लगाया है कि नगर पालिक महापौर और सभापति ने 26 अप्रैल 2020 रविवार को त्रिवेणी सभाग्रह में बंगाल के मजदूरों को रोजा इफ्तार कराया है। ऐसा किया जाना लॉकडाउन के नियमों का सीधा उल्लंघन है।
 
               अशोक विधानी ने कहा कि वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के कारण देश में लाकडाउन लगा है। इस दौरान धार्मिक या अन्य सामुहिक कार्यक्रम पूरी तरह से प्रतिबंधित है। बावजूद इसके जिम्मेदार पद पर बैठे लोगों ने कार्यक्रम का आयोजन किया है।
 
                भाजपा पार्षद दल इसकी निंदा करता है। स्थानीय प्रशासन से मांग करता है कि समाचार पत्रों में छपी फोटो के अनुसार रोजा इफ्तार पार्टी में शामिल व्यक्तियों ने ना तो मास्क लगाया गया है और न ही सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया है।  ऐसे लोगों के खिलाफ लॉकडाउन नियमों के उल्लंघन की कार्यवाही करें।
close