कार्यशाला में अधिकारियों ने पढ़ाया सुरक्षा का पाठ

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

IMAG4305बिलासपुर—-मंड़ल रेल प्रबंधक सभागार में पेन्शन अदालत का आयोजन किया गया। अदालत में कुल 04 आवेदन ही प्राप्त हुए। सभी आवेदनों पर अपर मंडल रेल प्रबंधक एस.के.सोलंकी की विशेष उपस्थिति में निराकरण किया गया। इस मौके पर वरिय मंडल कार्मिक अधिकारी आर.गणेश, मंड़ल वित प्रबंधक समन्वय याकूब शेख, मंडल कार्मिक अधिकारी ए.व्ही.एस. नेहरू और आवेदन कर्ताओं के मध्य गहन चर्चा भी की गयी।

                    पेन्शन अदालत में मुख्य कार्यालय अधीक्षक जी. सिम्हाचलम, मुख्य कल्याण निरीक्षक एच.होरो और संबंधित रेल कर्मचारी उपस्थित थे।
बिलासपुर-तिरुपति नहीं चलेगी
बिलासपुर— दक्षिण मध्य रेलवे के विजयवाडा स्टेशन में आरआरआई केबिन रिप्लेसमेंट के कारण 20 सितम्बर 2016 मंगलवार  को बिलासपुर से छुटने वाली बिलासपुर-तिरूपति एक्सप्रेस और 22 सितम्बर गुरूवार को तिरूपति से छुटने वाली तिरूपति-बिलासपुर एक्सप्रेस को रद्द कर दिया गया है।

 कार्यशाला का आयोजन
तकनीकी खराबियों के दौरान तुरंत सेक्शन क्लीयर कर गाडियों के परिचालन को बहाल करने व्हील स्केट का प्रयोग किया जाता है। यात्रियों को अनावश्यक परेशानियों से निजात दिलाने रेलवे का विशेष दल खराब इंजनों को व्हील स्केट के जरिए सेक्शन को क्लीयर करता है। परिचालन को सामान्य बनाने का काम करता है।

                       विद्युत लोको अनुरक्षण पिट में चक्के जाम होने की स्थिति में सेक्शन क्लीयर करने का प्रायोगिक प्रशिक्षण आज दिया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में मंडल यांत्रिक विभाग के दुर्घटना राहत दल के कर्मियों और पर्यवेक्षकों ने भाग लिया। वरिष्ठ मंडल यांत्रिक अभियंता ओ.एण्ड एफ  के.श्रीनिवास राव और सहायक मंडल यांत्रिक अभियंता एफ एण्ड डी साई रमेश  इस मौके पर विशेष रूप से उपस्थित थे। इस दौरान इस उपकरण की सहायता से कार्य करने के तरीकों के साथ ही सावधानियों के बारे में भी जानाकरी दी गयी।

close