कार्यालयों में सन्नाटा..कानन में भीड़

BHASKAR MISHRA
5 Min Read

IMG_20160101_125651बिलासपुर– साल 2016 का जश्न मनाने आज हजारों की संख्या में जिले और बाहर से लोग कानन पेण्डारी पहुंचे। इस दौरान पुलिस बल भी चप्पे चप्पे पर तैनात नजर आया। लोगों ने जीवों के घर के सामने पहुंचकर फोटोग्राफी की। कुछ ने सेल्फी लिया। इसी तरह खूटाघाट में भी जमकर भीड़ देखने को मिली कुछ लोगों ने मंदिर जाकर नए साल के लिए ईश्वर से आशीर्वाद लिया। सरकारी कार्यालयों के ज्यादातर विभागों में सन्नाटा पसरा रहा। पुलिस कार्यालय में हलचल जरूर नजर आई।  लेकिन शांति व्यवस्था पर विचार विमर्श करते हुए ।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                   बिलासपुर में साल 2016 का स्वागत शांतिपूर्ण माहौल में किया गया। बहरहाल पुलिस महकमें का कुछ ऐसा ही मानना है। कहीं कोई वारदात की शिकायत नहीं मिली है। साल 2015 को देर रात लोगों ने विदाई देने के साथ जगह-जगह विशेष आयोजन में साल 2016 का आतिशी स्वागत किया गया। एक जनवरी को शहर से लगे पर्यटन स्थल पर आज जमकर भीड़ देखने मिली। कानन पेण्डारी में आज हजारों की संख्या में पर्यटक पहुंचे। लोगों ने जीव जन्तुओं के साथ नये साल का जश्न मनाया। पिकनिक का आयोजन कर प्रकृति का जमकर आनन्द उठाया। कानन प्रशासन ने सुरक्षा के विशेष इंतजाम कर रखे थे। देर शाम तक पर्यटकों के आने का सिलसिला चलता रहा। कोटा स्थित घोंघा जलाशय और कोपरा जलाशय में भी भारी संख्या में पर्यटक पहुंचे। लोगों ने नये साल का जश्न परिवार के साथ मनाया।

                        अचानकमार में भी जमकर भीड़ देखने को मिली। सुबह से ही लोग अपने निजी वाहन और आटो से पिकनिक स्पाट पहुंचते नज़र आए।  कानन पेण्डारी के रेंजर टी आर जायसवाल ने बताया कि पर्यटको की भीड़ के लिए सुरक्षा से लेकर मौजमस्ती का पूरा प्रबंध किया गया है। कहीं से कोई अप्रिय स्थिति की बात सामने नहीं आयी है। कानन में पेयजल, घूमने के लिए बैटरी चलित वाहनो की व्यवस्था है। पर्यटकों के लिए गाइड की भी व्यवस्था है। जीवों की जानकारी के लिए जगह-जगह साइनबोर्ड पहले से ही लगाया गया है। उन्होने बताया कि पर्यटकों ने बैटरी चलित सफारी का भी आंनद उठाया है। नए साल के आगमन की खुशी में कई पर्यटकों ने जानवरों के केज के सामने बैठ कर संगीत का आंनद लिया। कुछ लोगो ने बांसुरी की तान पर प्रकृति का जमकर आनंद उठाया।

               टीआर जाय़सवाल ने बताया कि नववर्ष के पहले दिन और 31 दिसम्बर को कानन आने वाले पर्यटकों की संख्या लाखों तक पहुंच जाती है। इस बात को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा पर प्रशासन की विशेष नज़र रहती है।  जानवरों और पर्यटकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए केज के आस-पास सुरक्षा के विशेष इंतजाम किये गये हैं। वहां विशेष रूप से पुलिस और कानन कर्मचारी को तैनात हैं।

KANANN                        नए साल का जश्न कुछ लोगों ने सकरी स्थित कोपरा जलाशय में भी मनाया। बहुत से लोग कोटा स्थित घोंघाबाबा और खूंटाघाट जलाशय भी पहुचे।  लोगो ने परिवार, दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ नव वर्ष का जश्न मनाया। भैरव बाबा, महामाया और राम टेकरी दरबार में भक्तों का सैलाब देखने को मिला। लोगों ने पूजा अर्चना कर भगवान से 2016 में सुख समृद्धि का आशीर्वाद मांगा।

पुलिस अधिकारियों को मिली राहत

       आज जिला पुलिस कार्यालय में शांति देखने को मिली। रोजाना की तरह भीड़ नहीं दिखायी दी। पुलिस अधिकारी नव साल में किसी भी अप्रिय वारदात की स्थिति नहीं पैदा होने को लेकर खुश नजर आए। एक दूसरे को बधाई देते हुए व्यवस्था को चुस्त दुरूस्त करने का निर्णय लिया। ज्यादातर अधिकारी  कानन पेण्डारी में व्यवस्था पर फोकस नजर आए।

                     एडिश्ननल एसपी प्रशांत कतलम ने बताया कि 31 दिसम्बर को शहर के लोगों ने शांति के साथ नए साल का स्वागत किया। शहरवासियों ने पुलिस व्यवस्था को सहयोग देते हुए शांति को बनाए रखा। यातायात डीएसपी जे.आर.ठाकुर ने कहा कि शहरवासियों के सहयोग से नगर में खुशनुमा माहौल 31 दिसम्बर को देर रात तक देखने को मिला। इस मौके पर सीएसपी पटले ने बताया कि तंत्रा बार में जरूर छापा मारा गया। शिकायत मिली थी कि वहां कुछ गड़बड़ है। लेकिन सब कुछ शांति के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।

close