कार की ठोकर से बच्चे की मौत..कार चालक पर 304 A का अपराध दर्ज

BHASKAR MISHRA
1 Min Read
तखतपुर— सकरी थाना क्षेत्र उस्लापुर में 7 जून को कार सड़क दुर्घटना में 12 साल के  घायल बच्चे की इलाज के दौरान मौत हो गयी। पुलिस ने आरोपी कार चालक के खिलाफ अपराध दर्ज किया है।
 
               उस्लापुर निवासी जोगेश पिता विश्राम यादव उम्र 12 साल की 7 जून को कार हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया। गंभीर रूप से घायल बच्चे को मंगला चौक स्थित एक अस्पताल में भर्ती किया गया। इलाज के दौरान आज बच्चे की मौत हो गयी।
 
          पुलिस के अनुसार जोगेश यादव के  साथ हादसा आरके इंटरनेशनल स्कूल मोड़ पर हुआ। लापरवाही से कार चलाते हुए ड्रायवर ने बच्चे को ठोक दिया। बच्चे के गंभीर रूप से घायल होने के बाद अस्पताल में भर्ती किया गया।
 
                       मामले की जानकारी पुलिस को दी गयी। कार क्रमांक सीजी 10 एएच 4888 के चालक के खिलाफ  सकरी पुलिस ने धारा 304 ए का अपराध दर्ज किया गया है।
 
      
TAGGED:
close