कालेजों मे 26 अगस्त को छात्रसंघ चुनाव

Shri Mi
2 Min Read

election2015_jpegरायपुर।प्रदेश के कालेजों-विश्वविद्यालयों के छात्रसंघ चुनाव की तिथि की घोषणा कर दी गई है। कालेजों में 26 अगस्त और फिर विवि के चुनाव 2 सितंबर को होंगे। दूसरी ओर चुनाव की घोषणा होते ही कालेजों-विश्वविद्यालयों में चुनावी माहौल शुरू हो गया है। छात्र नेता कालेजों तक पहुंचकर स्टूडेंट्स को अपने-अपने पक्ष में करने में लगे हैं। शासन स्तर पर हुई एक बैठक में प्रदेश के करीब 6 सौ कालेजों-विवि में छात्र संघ चुनाव की घोषणा की गई है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                                   तय कार्यक्रम अनुसार 19 अगस्त को कक्षावार छात्र-छात्राओं की अंतिम सूची जारी की जाएगी। उसी दिन आपˆित दर्ज कर इसका निराकरण किया जाएगा। 20 अगस्त को अंतिम मतदाता सूची जारी की जाएगी। वहीं नामांकन पत्र भी विक्रय किए जाएंगे। बताया गया कि 22 अगस्त को सुबह 11 से 4 बजे तक नामांकन पत्र जमा किए जाएंगे। 23 अगस्त को नामांकन पत्रो की जांच होगी। इसके बाद प्रˆतयाशियों के नामों की घोषणा की जाएगी।

                                          26 अगस्त को महाविद्यालय अŠयक्ष व अन्य पदाधिकारियों का चुनाव कराया जाएगा। विवि छात्रसंघ का चुनाव 2 सितंबर को कराया जाएगा। इसके पहले मतदाता सूची का प्रकाशन कर दावा आपत्ति मंगाए जाएंगे। गिनती के बाद 15 मिनट के भीतर दावा-आपत्ति मंगाकर जीत-हार पर अंतिम फैसला लिया जाएगा।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close