कालोनीवासियों बताया..जुगाड़ से किया सरकारी आवास पर कब्जा..चौकीदार भी शामिल

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर—- आईएसएचडीपी योजना के तहत राजकिशोर नगर स्थित हरसिंगार कालोनी में बनाए गए सरकारी आवास पर आधा दर्जन से अधिक लोगों ने कब्जा किया है। इसमें चौकीदार की भूमिका भी है। चौकीदार ने खुद दो मकान पर कब्जा किया है। निगम के अधिकारी भी इसमें शामिल हैं। जिला प्रशासन को यह जानकारी हरसिंगार कालोनी के लोगों ने जिला प्रशासन को दी है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                जिला कार्यालय पहुंचकर हरसिंगार कालोनी के निवासियों ने बताया कि राजकिशोर नगर में आईएसएचडीपी योजना के तहत सरकारी आवास का निर्माण किया गया है। इसमें ऐसे कई लोग हैं जिन्होने पात्र नहीं होने के बाद भी मकान पर कब्जा किया है। खुद चौकीदार ने निगम अधिकारियों से मिलीभगत कर दो मकान पर कब्जा जमाया है।

             कालोनी वासियों ने बताया कि सात से आठ लोग ऐसे हैं जिन्होने पात्र नहीं होने के बाद भी 70-70 हजार रूपए में निगम अधिकारियों से मिलीभगत कर आवास पर कब्जा किया है। जबकि रसीद मात्र तीन तीन हजार रूपए का कटवाया है। ऐसे लोगों को जांच पड़ताल के बाद बेदखल किया जाना जरूरी है।

            कालोनीवासियों ने कहा कि हम लोग तीन परिवार के साथ एक छत के नीचे मुश्किल से समय काट रहे हैं। गलत तरीके से मिलीभगत कर मकान पर कब्जा करने वालों को हटाकर मकान का आवंटन किया जाना जरूरी है।

TAGGED:
close