किन्तु परन्तु की बाधा पार..कांग्रेस ने जारी की सूची..कहीं खुशी..तो कही गम ..आज नामांकन की अंतिम तारीख

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

रायपुर / बिलासपुर— काफी विचार विमर्श.लेकिन परन्तु के बाद कांग्रेस ने बिलासपुर नगर निगम की सूची को जारी कर दिया है। सूची जारी होने के अंतिम रात तक जद्दोजहद की स्थिति रही है। दावेदारों ने भी हार नहीं माना। अन्तिम समय तक जोर लगाया कि हो ना हो टिकट मिल ही जाएगी। सूची काफी प्रत्याशित और अप्रत्याशित के बीच की है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                           एक सप्ताह पहले से सूची जारी होने तक काफी प्रत्याशियों के साथ पत्रकारों को काफी देखने और सुनने को मिला। कई बार ऐसा भी समय आया कि सूची तैयार हो गयी। लेकिन जैसे ही प्रकाशित करने का समय आया…विवादों में अटक गयी। पहले बिलासपुर में निगम चुनाव प्रभारी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता धनेन्द्र साहू के साथ पांच घंटे तक सूची को लेकर जिला कोर समिति की बैठक हई थी। इस दौरान 41 नामों को फायनल कर बाकी 29 नाम का फैसला रायपुर होनो निश्चित किया गया। धीरे धीरे विवादों वार्डों की संख्या कम हुई। एक दिन पहले तक जानकारी मिली कि मात्र 6 वार्डों का फैसला करना रह गया है। बावजूद इसके 24 घंटे तक इन 6 वार्डों की गुत्थी नहीं सुलझी। अन्त में केन्द्रीय इकाई के पास सूची पहुंची। इस दौरान मुख्यमंत्री समेत प्रदेश प्रभारी के अलावा  मंत्रीमंडल के सदस्यों के साथ जिला कांग्रेस अध्यक्षों,सांसदों और विधायकों की मौजूदगी में नामों पर विचार विमर्श किया गया।

                             देर रात सभी नामों को फायनल किया गया। एक समय ऐसा लगा कि सूची का प्रकाशन 5 दिसम्बर की दोपहर कर दिया जाएगा। लेकिन सूची प्रकाशित होने के पहले फिर कुछ पेंच फंस। दावेदारों की कतार से बाहर निकल गए प्रत्याशियों की आश फिर से जग गयी। थोड़ा बहुत परिवर्तन के साथ 70 नामों वाली बिलासपुर नगर निगम सूची का प्रकाशन नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख यानि 6 दिसम्बर को सुबह प्रकाशित कर ही दिया गया।

close