किन्नरों ने सुनाई पीड़ा..कहा जीविका चलाना हुआ मुश्किल..अटल और मेयर ने किया तत्काल सहयोग..अधिकारियों से कहा तत्काल बनाएं राशन कार्ड

BHASKAR MISHRA
बिलासपुर—-थर्ड जेंडर के प्रतिनिधि मंडल को आर्थिक और  राशन की मदद के साथ ही  प्रदेश उपाध्यक्ष अटल श्रीवास्तव और महापौर रामशरण यादव ने रोजगार का भरोसा दिया है। बताते चलें कि थर्ड जेन्डर संगठन ने दोनों नेताओं से मुलाकात कर आर्थिक मदद और रोजगार की मांग की है।
 
                कोविड-19 के चपेट में पूरा देश कराह रहा है। प्रदेश का एक एक व्यक्ति कोरोना के प्रकोप से संघर्ष कर रहा है। थर्ड जेन्डर भी इससे अछूता नहीं है। यद्यपि छत्तीसगढ़ सरकार ने एक एक व्यक्ति तक राशन पहुंचाने का संकल्प लिया है।
 
                         इसी क्रम में  थर्ड जेंडर्,बोर्ड के सदस्यों ने आज प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष अटल श्रीवास्तव और मेयर रामशरण यादव से मिलकर राहत और रोजगार की मांग की है।थर्ड जेन्डर बोर्ड के सदस्य श्रेया श्रीवास,एलिना जेकब,रोमिला गोयल ने अटल श्रीवास्तव और महापौर को कोरोना काल में अपनी परिस्थितिय़ों से अवगत कराया। 
 
      थर्ड जेन्डर सदस्यों ने कहा कि पिछले माह का राशन किट मिल गया है । लेकिन राशन कार्ड नही होने से परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लॉक डाउन के कारण ट्रेन बन्द है। विवाह और अन्य मांगलिक कार्य भी ठप है। ,जिसके चलते जीविका का कोई आधार भी नहीं रह गया है। सरकार हमारे लिए भी जीविकोपार्जन की व्यवस्था करे। 
 
                  थर्ड जेन्डर की मांग पर अटल श्रीवास्तव और रामशरण यादव ने तत्काल 50 राशन कीट का वितरण किया। राशन किट में चावल,दाल, नमक,तेल और अन्य सामग्रियों को दिया गया। इस दौरान 15 हजार रूपए भी दिए।
 
                  प्रदेश उपाध्यक्ष अटल श्रीवास्तव,महापौर राम शरण यादव ने निगम अधिकारियो और खाद्य अधिकारी से  तत्काल राशन कार्ड बनाने का निर्देश दिया। ।रामशरण यादव ने कहा थर्ड जेंडर भी समाज के अंग है समाज में इनका धार्मिक और सामाजिक महत्व है। इन्होने हमेशा समाज को समृद्ध ,खुशहाली का आशीर्वाद दिया है। 
 
                 इस दौरान प्रदेश कांग्रेस महामंत्री अर्जुन तिवारी,प्रदेश प्रवक्ता अभय नारायण राय,ब्लाक कांग्रेस 1 के अध्यक्ष तैय्यब हुसैन और पदाधिकारी मौजूद थे।

Join Our WhatsApp Group Join Now
close