किसान,कर्मचारी,संगठनों का होगा सम्मान…संभायायुक्त का फरमान…जनप्रतिनिधियों को भी करें शामिल

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर– संभागायुक्त टीसी महावर की आह्वान पर संभाग के सभी पांचों जिलो में खेतों की मेड़ और तालाबों के पार पर पौधरोपण अभियान चलाया जा रहा है। पौधरोपण अभियान में शहर से लेकर गांव तक लोग बढ़ चढ़ भागीदारी कर रहे हैं। शासन स्तर पर सड़क किनारे से लेकर खेतों की मेड़ पर आम जनता को पौधे लगाने के लिये प्रेरित किया जा रहा है।
                           ‘‘एक पौधा लगायें और उसे बचाये का नारा के साथ संभाग में पौधरोपण अभियान में लोग बढ़चढ़कर भागीदारी कर रहे हैं। संभाग के सभी जिलों में तालाबों के पार पर आम, जामुन, बरगद, पीपल, कदम, कचनार, नीम, अमलताश के पौधे लगाने का निर्देश संभागायुक्त ने दिया है। संभागायुक्त महावर ने बताया कि पौधों को लगाने का मुख्य उद्देश्य तालाबों की बंधान के कटाव को रोकनेा और लोगों को पेड़ों की छाया के साथ शुद्ध वायु और फल उत्पादन में बढ़ावा भी देना है। कमिश्नर ने कहा कि पौधरोपण के इस अनूठे अभियान में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अनुभाग को पुरूस्कृत करने किया जाएगा।
  महावर ने सभी जिलों के कलेक्टरों को अपर कलेक्टरों को परिपत्र जारी कर पौधरोपण जैसे अनूठे अभियान में ग्रामीणों, किसानों और जनभागीदारी सुनिश्चित करने को कहा है। निर्देश दिया है कि सड़क किनारे और खेतों की मेड़ पर किसानों से ही पौधे लगवाए जाएँ। पौधों के संरक्षण और देखभाल के लिये उन्हें प्रेरित किया जाये। अभिान में तहसीलदार एवं पटवारियों का सहयोग लिया जाए। जिस पटवारी हल्का/तहसील और अनुभाग में पौधरोपण का सबसे अच्छा कार्य होगा उन्हें विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा। संभाग के सभी तालाबों की पार पर आम, नीम, जामुन, बरगद, पीपल, कदम, अमलताश, कचनार के पौधों को प्राथमिकता के साथ रोपित किया जाए। अभियान में जनप्रतिनिधयों पंचायत सचिवों ग्रामीणों, किसानों, कर्मचारी, अधिकारियों और अन्य संस्थाओं को भी शामिल किया जाए। इस बात का भी संदेश दिया जाए कि पौधा लगाने के साथ बचाने के लिये लोगों को जागरूक किया जाये।
Share This Article
close