किसानों के दुर्दशा के लिए कांग्रेस पार्टी जिम्मेदार – धरमलाल कौशिक

Chief Editor
4 Min Read

dharam kausikरायपुर। प्रदेश कांग्रेस का किसान सत्याग्रह छत्तीसगढ़ के मेहनतकश एवं ईमानदार किसानों  को बदनाम करने की ओछी राजनीति के अलावा और कुछ नही है। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने कांग्रेस के किसान सत्याग्रह की नौटंकी पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि आज की तारीख में प्रदेश कांग्रेस दिशाहीन हो गई है। जो कांग्रेस देश में पिछले 60 सालो से राज करती रही परन्तु आज भी देश का किसान यदि कही अक्षम है तो इसके लिए पूर्ण रूप से दोषी कांग्रेस पार्टी का नेतृत्व रहा है।

श्री कौशिक ने कहा कि जब तक केन्द्र एवं देश के अधिकाश राज्यों  में कांग्रेस की सरकारें हुआ करती थी तब तक देश और प्रदेश के किसानो की दशा किसी से छिपी नही है। हजारों की संख्या में देश के कई राज्यो में किसान आत्महत्या करते थे। किसानो की उपज को खरीदने की इन 60 वर्षो में कभी  चिन्ता नही की गई। देश और प्रदेश के किसान व्यापारीयों के गठजोड़ एवं दलालो के चंगुल में फसे हुए थे। किसानो के खाद का भी बड़ी मात्रा में कालाबाजारी हुआ करता था। आये दिन यह समाचार आते रहते थे कि किसानो के खाद खुले बाजार में बिक रहे है, किसान अधिक दामों में खाद लेने को मजबूर हो रहे है, ऐसी चर्चा आम बात हो गई थी। परन्तु जब से प्रदेश में डॉ. रमन सिंह के नेतृत्व भाजपा की सरकार आयी  एवं केन्द्र में  नरेन्द्र मोदी  के नेतृत्व में एन.डी.ए. की सरकार बनी, देश में तेजी से किसानो के हालात सुधरने लगे, किसानों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में भाजपा की सरकार ने ठोस कदम उठाया और किसानो के लिए प्रदेश सरकार दृढ़ संकल्पित है। किसानों की चिन्ता हमारी चिन्ता है किसानो का दर्द हमारा दर्द है और भाजपा ही इसका समाधान है।
श्री कौशिक ने कहा कि 2003 से पहले और आज की स्थिति का आंकलन कांग्रेस पार्टी को कर के आत्म चिन्तन करने की आवश्यकता है। प्रदेश में डॉ. रमन सिंह के नेतृत्व में भाजपा की सरकार आने के पश्चात  किसानो के हित में प्रभावी कदम उठाये गये। सबसे पहले ये चिन्ता की गई कि किसानो की उपज सरकार द्वारा खरीदी जायें और किसानो को आढतियों एवं व्यापारिक दलालों की चंगूल से मुक्त किया जाये। फिर सरकार ने किसानो के धान को खरीदने का ऐतिहासिक फैसला लिया। इसके पश्चात इस बात की चिन्ता की गई कि किसानो को आत्मनिर्भर कैसे बनाया जाये। तब प्रदेश के मुखिया डॉ. रमन सिंह ने किसानो के ऋणों को पहले माफ किया उसके पश्चात किसानो को कम ब्याज दरों पर एवं आगे चल कर जीरो प्रतिशत ब्याज दर पर ऋण उपलब्ध कराने का साहसिक निर्णय डॉ. रमन सिंह ने लिया। प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा किसानो के हित में, किसानो को सम्बल बनाने के निर्णय की चर्चा की जाये तो कांग्रेस पार्टी के नेता मुह खोलने की स्थिति में नही होगें। किसानो की एैसी दूर्दशा करने के बावजूद सत्याग्रह जैसा ढोंग और प्रचारित करने का काम कांग्रेस जैसी दिशाहीन राजनीतिक पार्टी  ही कर सकती है।

close