किसानों के नाम पर घड़ियाली आंसू.. प्रदेश प्रवक्ता ने कहा ..मोदी सरकार के खिलाफ करें आंदोलन

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर— कांग्रेस पार्टी ने भारतीय जनता पार्टी  के धरना प्रदर्शन को नाटक बताया है। प्रदेस कांग्रेस प्रवक्ता अभय नारायण राय ने बताया कि 15 साल तक किसानों को धोखा देने वाली सरकार अब किसानों की याद आयी है। सत्ता से हटने के बाद भाजपा नेताओं ने घड़ियाली आंसू बहाना शुरू कर दिया है। लेकिन किसान उनके झांसे में नहीं आने वाले हैं।सीजीवालडॉटकॉम के व्हाट्स्स्एप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक कीजिए

Join Our WhatsApp Group Join Now

            बताते चलें कि आज प्रदेश स्तर पर भाजपा ने सरकार के खिलाफ किसानों के धान सम्रथन मूल्य को लेकर धऱना प्रदर्शन किया। बिलासपुर में धरना प्रदर्शन की अगुवाई पूर्व निकाय मंत्री अमर अग्रवाल ने किया। इस दौरान अमर अग्रवाल ने कांग्रेस की भूपेश सरकार पर जमकर निशाना साधा।

                    धरना प्रदर्शन और अमर अग्रवाल के बयान के बाद कांग्रेस पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता ने भी भाजपा पर जमकर निशाना साधा। अभय ने कहा कि  बोनस और समर्थन मूल्य की संकल्प पत्र में घोषणा कर मुकरने वाले भाजपा नेताओं को अब किसानों की याद आ रही है। दरअसल भाजपा नेता सत्ता के लिए किसानों का बहाना लेकर घडियाली आंसू बहा रहे है।

              अभय ने कहा कि भाजपा सांसदों को बयान देना चाहिए कि किसानों को धान का समर्थन मूल्य 2500 रूपए मिलनी चाहिए या नहीं। अभय ने बयान दिया कि भूपेश बघेल सरकार देश में एक मात्र सरकार है जो धान का समर्थन 2500 रूपए दे रही है। केन्द्र की मोदी सरकार अडंगा पैदा करने की कोशिश कर रही है। शर्म आती है कि मोदी सरकार ने चावल खरीदने के लिए रू 1815 रूपए पर धान खरीदने की शर्त रखी है। बेहतर होता कि भाजपा नेताओं को मोदी सरकार के खिलाफ किसानों के हित में धरना देना चाहिए था। 

 
 
Share This Article
close