किसानों के समर्थन में कांग्रेस का चक्काजाम

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

Untitled_0138 064बिलासपुर— जिला कांग्रेस ने आज प्रदेश कांग्रेस के निर्देश पर बिलासपुर शहर और ब्लाक स्तर पर एक दिवसीय चक्का जाम करने का एलान किया है। जिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष राजेन्द्र शुक्ला ने बताया कि सरकार अपनी हठधर्मिता से बाज नहीं आ रही है। इसलिए जरूरी हो गया है कि कांग्रेस के कार्यकर्ता किसानों की आवाज बनकर सरकार तक गरीबों की बात पहुंचाने के लिए एक दिवसीय चक्काजाम करेगा।

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

            आज जिला कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष ने बताया कि सरकार के किसान विरोधी नीतियों के विरोध में प्रदेश कांग्रेस की अगुवाई में 13 सितम्बर को छत्तीसगढ़ में एक दिवसीय चक्काजाम किया जेगा। बिलासपुर जिला एवं शहर के साथ ही ब्लाक और ग्रामीण स्तर तक आंदोलन का विस्तार होगा। शुक्ला ने बताया कि सरकार अपनी मनमानी से बाज नहीं आ रही है। प्रदेश में सूखे के हालात हैं। बिलासपुर जिले में दो-तीन तहसीलों की हालत बद से बदतर हैं। पानी नहीं गिरने से किसान हलाकान है। इसी तरह प्रदेश में अन्य स्थानों पर किसान आत्महत्या और पलायन के लिए मजबूर हो रहे हैं।

                   राजेन्द्र ने बताया कि अभी तक सरकार ने किसानों को राहत देने के लिए प्राथमिक स्तर पर भी प्रयास नहीं किया है। सरकार ने पहले से किसानों को धोखा दिया है। किसान अपने बोनस और समर्थन मूल्य की बाट देख रहे हैं। लेकिन रमन सरकार है कि उनके दुख दर्द को ना तो सुनना चाहती है और ना ही देखना। इसलिए जरूरी हो गया है कि एक दिवसीय चक्काजाम कर किसानों की ताकत और उनकी आवाज को प्रदेश के मुखिया तक पहुंचाएं।

close