किसानों के समर्थन में शिक्षकों का अर्धनग्न प्रदर्शन..सोशल मीडिया में जमकर हुआ ट्रोल..मुख्यमंत्री पर भी निशाना

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
तखतपुर– समय पर धान नहीं खरीदे जाने और तारीख बढ़ाए जाने को लेकर तखतपुर के किसानों ने अर्धनग्न प्रदर्शन किया है। वीडियों वायरल होने के बाद लोगों ने ढनढन में शिक्षकों के अर्धनग्न प्रदर्शन को जमकर ट्रोल किया है।
 
               जानकारी हो कि लाखासार के किसानों ने गुरूवार दोपहर को मुख्यमार्ग पर चक्काजाम कर विरोध प्रदर्शन किया। लेकिन कुछ घंटे बाद प्रशासन और पुलिस की समझाइश के बाद किसानों ने चक्काजाम को बहाल भी कर दिया। इस दौरान किसानों ने प्रशासन और पुलिस को बताया कि धान खरीदी केन्द्र में बारदाना नहीं होने से उन्हें टोकन नहीं दिया गया। इसलिए धान खरीदी की तारीख बढ़ाया जाए। 
 
                      किसानों ने बताया कि कई धान खरीदी केन्द्र बारदाना नहीं होने के कारण धान लेने से इंकार कर दिया है। क्षेत्र के आधा दर्जन से अधिक धान खरीदी केन्द्रों में ताला लटका रहा। मौसम ठीक नहीं होने के कारण भी केन्द्रों में धान की खरीदी नहीं हुई। बावजूद इसके सरकार ने दुबारा तारीख नहीं बढ़ाने का फैसला किया है। इससे किसानों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ेगा।  हमारी मांग है कि धान खरीदी की ना केवल तारीख बढ़ायी जाए। बल्कि समय पर टोकन भी दिया जाए।
  
                        इसके कुछ घंटे बाद पुरैना उपकेन्द्र ढनढन में नाराज किसानों ने अपना गुस्सा अनोखे अंदाज में जाहिर किया। किसानों के साथ शिक्षकों ने कपड़ा उतार कर विरोध दर्ज कराया। देखते ही देखते शिक्षकों का अर्धनग्न प्रदर्शन सोशल मीडिया पर ट्रोल करने लगा। लोगों ने शासन और प्रशासन की जमकर खिचाई की । इतना ही नहीं छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री को भी ट्रोल करने से लोग नहीं चूके।
close