किसानों ने मांंगा बीमा राशि…बताया दो साल बीत गए…आज तक नहीं किया गया भुगतान

BHASKAR MISHRA

बिलासपुर—मरवाही के किसानों ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर बताया कि बीते दो साल की बीमा राशि आज तक नहीं दिया गया है। शासन ने तात्कालीन समय मात्र पचास प्रतिशत से कम किसानों को ही फसल नुकसान की राशि का वितरण किया है। इसके अलावा सूखा प्रभावित सूची में नाम शामिल होने के बाद भी आज तक बीमा राशि नहीं दी गयी है। परेशानियों को ध्यान में रखते हुए फसल बीमा की राशि का निराकरण किया जाए।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                           कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर मरवाही के किसानों ने बताया कि 2015-16 में  जिला सहकारी बैंक मर्यादित बिलासपुर में बीमा राशि का सभी किसानों ने भुगतान किया। सक्षम अधिकारी ने बीमा राशि जमा कराया। मालूम हो कि 2015-16 में मरवाही क्षेत्र में मानसून नहीं आने से फसल की पैदावार नहीं हुई। शासन ने सर्वे भी कराया। सूखा से प्रभावित किसानों का नाम भी सर्वे सूची में दर्ज किया गया। लेकिन कुछ किसानों में ही सूखा राशि का वितरण किया गया।

           मरवाही के किसानों ने बताया कि सर्वे सूची में नाम होने के बाद भी पचास प्रतिशत से अधिक किसानों को आज तक बीमा राशि का भुगतान नहीं किया गया है। तात्कालीन समय मांग किए जाने पर अधिकारियों ने कहा था कि जल्द ही बाकी बचे किसानों को बीमा राशि का भुगतान किया जाएगालेकिन आज तक राशि का भुगतान नहीं किया गया है। जबकि मामले को कई बार आलाधिकारियों के संज्ञान में लाया जा चुका है।

                    किसानों ने अपनी पीड़ा जाहिर करते हुए कहा कि किसानों की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। ऐसी सूरत में शासन से निवेदन है कि बीमा राशि का जल्द से जल्द भुगतान कराए।

close