किसान करेंगे नए सीएम का ऐतिहासिक स्वागत…कांग्रेस नेताओं ने कहा…झीरम के गुनहगार जाएंगे जेल

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर—सरकार गठन के चंद घंटे बाद ही किसान पुत्र भूपेश बघेल ने किसानों से किया वादा पूरा किया। किसान पुत्र मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जन घोषणा पत्र के वायदे के अनुसार किसानो का कर्जा माफ किया। धान की खरीदी समर्थन मूल्य 2500 रुपए प्रति क्विंटल कर साबित किया कि कांग्रेस जो कहती है…फिर कर के दिखाती भी है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                           पीसीसी महामंत्री अटल श्रीवास्तव, प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता अभय नारायण राय, विधायक शैलेश पाण्डेय, रश्मि सिंह, पूर्व विधायक दिलीप लहरिया, प्रत्याशी राजेन्द्र शुक्ला, राजेन्द्र साहू, विभोर सिंह, गुलाब सिंह ने संयुक्त प्रेस नोट जारी कर कहा कि कांग्रेस सरकार ने किसानों से जो वादा किया। सरकार बनने के चन्द घंटों के अन्दर कर दिखाया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कर्जमापी कर जाहिर कर दिया कि कांग्रेस सरकार किसानो के प्रति कितना संवेदनशील है।

                       अपने प्रेस नोट में कांग्रेस नेताओं ने बताया कि चन्द घंटो के अन्दर कर्जमाफी का फैसला भारतीय जनता पार्टी के मुँह पर करारा तमाचा है। भाजपा सरकार लगातार किसानो के कर्ज माफ़ी के वायदे पर प्रदेश मे झूठा भ्रम फैलाने मे लगी थी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने झीरम नर संहार के गुनाहगारो को सलाखों के पीछे डालने के लिए विशेष जाँच दल के गठन से प्रदेश के लाखो कांग्रेसियों और राज्य की जनता मे उम्मीद जगी है। अब झीरम का सच सामने आएगा। कांग्रेस सरकार के पहले ही दिन लिए गए तीनो ऐतिहासिक फैसला राज्य के लिए मील का पत्थर साबित होने वाला है।

                                             फैसले का जिले के किसानों ने स्वागत किया है। जिले में कांग्रेस के किसान पुत्र मुख्यमंत्री के फैसले का फटाखा फोड़कर स्वागत किया है। किसानों ने कहा कि छत्तीसगढ़ में पहली बार किसान मुख्यमंत्री बनने से किसानों के चेहरे पर खुशियां लौटी है। जब भी मुख्यमंत्री बिलासपुर पहुंचेंगे, उनका ऐतिहासिक अभिनंदन किया जाएगा।  जिला कांग्रेस, शहर कांग्रेस ने भी घोषणा का स्वागत किया है।

close