किसान नेताओं का सीएम को पत्र…कहा खतरे मं गौवंश..सभी पंचायतों में करें गौठान की व्यवस्था..हालात ठीक नहीं

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
बिलासपुर—– भारतीय किसान संघ जिलाध्यक्ष धीरेन्द्र दुबे की अगुवाई में आज पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जिला प्रशासन को मुख्यमंत्री के नाम गोवंश की सुरक्षा को लेकर ज्ञापन पत्र किया। इस दौरान किसान नेताओं ने गौवंश की सुरक्षा को लेकर समुचित प्रबंधन किए जाने की मांग की।
 
            जिला प्रशासन को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन देकर किसान संघ के नेताओं ने अध्यक्ष धीरेन्द्र दुबे की अगुवाई में गौवंशीय के लिए सुरक्षा की मांग की है। धीरेन्द्र दुबे ने बताया कि बिलासपुर जिले के 4 विकासखंड में 483 ग्राम पंचायत है।लेकिन गौठानों की संख्या मात्र 71 हैं।
 
                            दुबे ने जानकारी दी कि जिन ग्राम पंचायतों में गोठनों का निर्माण कराया गया है। हालत ठीक नहीं है। बारिश का एक भी बूंद गौठान के बाहर नहीं जाता है। मतलब गौठानों में छप्पर भी नहीं है। चारा और प्याऊ की व्यवस्था ठीक ठाक नहीं होने से जानवरों की हालत खराब है।
 
             प्रदेश सरकार ने पूरे प्रदेश मे “रोका छेका ” कार्यक्रम आरम्भ किया है। जहाँ गोठान निर्मित है वहाँ स्थिति कुछ ठीक है। बाकी ग्राम पंचायतों में गोवंश को कहा और कैसे रखा जाय। ग्रामीणों में इस बात को लेकर चिंता है।
 
               धीरेन्द्र दुबे ने बताया कि कई ग्राम पंचायतों में गोठान नही है। राशि आवंटन के बाद भी न तो गोठान बना औऱ न ही गोवंश के लिए उचित प्रबंधन किया गया। इसका सबसे बड़ा उदाहरण मेढपार गांव है। दुबे ने याद दिलाया कि पिछले वर्ष भी मस्तूरी विकासखंड के लोहर्षी (सोन) और बिल्हा विकासखंड के फदहाखार में गोधन की मृत्यु हो चुकी है। 
 
                  दुबे ने बताया कि हमने सीएम के नाम पत्र देकर जिला प्रशासन से निवेदन किया है कि जिले के सभी चारों विकासखंड के ग्राम पंचायतों में गौठानों की आधारभूत संरचना निर्माण को लेकर पर्याप्त संसाधनों की व्यवस्था की जाए । ताकि गोवंश सुरक्षित व संरक्षित हो। 
 
          इस दौरान अखिल भारतीय किसान संघ के प्रदेश कोषाध्यक्ष गजानन्द दिघ्रस्कर विजय यादव माधोसिंह प्रफुल्ल मिश्रा पहारूराम साहू भी मौजूद थे।
close