किसान नेताओं ने कहा..15 नवम्बर से करें धान खरीदी..बढाएं पंजीयन तारीख..किसान परेशान

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

बिलासपुर—भारयीय किसान संघ ने जिला ईकाई प्रमुख धीरेन्द्र दुबे की अगुवाई में मुख्यमंत्री के नाम जिला प्रशासन को किसानों का धान 15 नवम्बर से खरीदे जाने की मांग की है। किसानों ने मुख्यमंत्री के नाम मांग पत्र देते हुए जिला प्रशासन से कहा कि कम अवधि में पकने वाले धान की तेजी से कटाई हो रही है। किसानों के पास धान रखने के लिए पर्याप्त स्थान नहीं है। ऐसी सूरत में सरकार किसानों का धान 1 दिसम्बर की वजाय 15 नवम्बर से खरीदे। ऐसा करने से किसानों की आर्थिक समस्या भी दूर हो जाएगी। और किसान कोचिया का शिकार होने से भी बच जाएंगे। 

Join Our WhatsApp Group Join Now

                        किसानों के साथ भारतीय किसान यूनियन जिला प्रमुख धीरेन्द्र दुबे ने आज मुख्यमंत्री के नाम जिला प्रशासन को किसान हित में मांग पत्र दिया। सिटी मजिस्ट्रेट महेश शर्मा से धीरेन्द्र दुबे ने बताया कि इस समय  कम अवधि में पकने वाली धान की किस्मों की कटाई जोरों पर है। किसानों के पास ना तो कोठी और ना ही कोठार। ऐसे में किसानों को अपनी उपज धान मंडियों में ही बेच़ने लिए मजबूर होना पड़ेगा। धीरेन्द्र दुबे ने बताया कि किसानों को धान सुरक्षित रखने में को लेकर कई प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। मौसम खराब होने की स्थिति में धान खराब होने का डर हमेशा बना रहता है। ऐसी सूरत में किसानों को अपनी उपज कोचियों और बिचौलियों को औने पौने दाम पर बेचने को मजबूर होना पड़ता है।

         किसान नेता ने बताया कि भारतीय किसान संघ की मांग है कि सरकार किसान हित में फैसला लेते हुए धान खरीदी 1 दिसंबर की बजाय 15 नवंबर से करे। केन्द्र सरकार ने भी केन्द्रीय पूल में चावल लेने की सीमा को बढ़ा दिया है। इसलिए प्रदेश सरकार को भी धान खरीदी की सीमा 15 क्विंटल से बढ़ाकर 20 क्विंटल करना चाहिए। पिछले साल किसानों को धान बेचने के समय बारदानों की दिक्कतों का सामना करना पड़ा है। सरकार की जिम्मेदारी है कि इस साल किसानों को बारदान की दिक्कत का सामना नहीं करना पड़े। पंजीयन में साफ्टवेयर की गड़बड़ी के कारण अभी तक बहुत से किसानों का पंजीयन नहीं हो पाया है। इसलिए पंजीयन की तारीख को भी बढ़ाया जाना बहुत जरूरी है।

        सिटी मजिस्ट्रेट महेश शर्मा को ज्ञापन देने के दौरान भारतीय किसान यूनियन के जिला महामंत्री हेमंत सोनू तिवारी ,जिला महिला प्रमुख चांदनी भारद्वाज जिला उपाध्यक्ष विजय यादव ,राजूसिंह जिला कोषाध्यक्ष माधोसिंह , वीणा तिवारी , आर. एस. पांडेय , राजीव रंजन शर्मा,अजय सोनी, मनहरण साहू, विक्रमसिंह, अनिल पटेल ,महेंद्र पटेल, महेश यादव, शुभम उपाध्याय, धर्मराज सिंह ,पहारूराम साहू , ननकी पटेल , सोनू साहू , परशन कैवर्त ,बलवाली सूर्यवंशी, लवकुमार साहू ,विनोद कौशिक, ध्रुव शर्मा, प्रवेश शर्मा,नरेंद्र ,सहित बड़ी संख्या में किसान उपस्थित थे ।

close