किसान बिल के खिलाफ..कांग्रेस की रणनीति तैयार..वर्चुअल बैठक में फैसला…किया जाएगा महाआंदोलन

BHASKAR MISHRA
4 Min Read
बिलासपुर—प्रदेश कांग्रेस के नेताओं ने वर्चुअल बैठक में मोदी सरकार के किसान विरोधी कानूनों के खिलाफ जमकर निशाना साधा। साथ ही विरोध का शंखनाद भी किया। बैठक में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल प्रदेश प्रभारी पुनिया समेत मोहन मरकाम अनेक मंत्रियों और विधायकों समेत जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भी शामिल हुए। साथ ही सभी ने विरोध की रूपरेखा कोलेकर अपनी बातों को गंभीरता के साथ पेश भी किया। बैठक में फैसला लिया गया कि 26 सितंबर से 14 नवंबर पंडित नेहरू के जन्मदिन तक केन्द्र सरकार की किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ चरणबद्ध तरीके से महा आंदोलन किया जाएगा।
 
विरोध की रणनीति तैयार
                 केन्द्र सरकार की फार्मिंग बिल को लेकर देश में जमकर विरोध हो रहा है। इसी क्रम में  23 सितंबर बुधवार को  शाम चार बजे सांसदों  मंत्रिमंडल के सदस्यों  संसदीय सचिवों विधायको  समेत प्रदेश के सभी ज़िलों के कांग्रेस अध्यक्षों की वर्चुअल बैठक हुई। बैठक में  प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य और  ज़िले के प्रभारी पदाधिकारियों ने भी शिरकत किया। बैठक में कांग्रेस नेताओं ने मोदी सरकार के किसान विरोधी कानूनों के ख़िलाफ़ आंदोलन की रणनीति को लेकर चर्चा की।
 
 दिग्गज हुए बैठक में शामिल
 
         बिलासपुर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विजय केशरवानी ने बताया कि बैठक में छत्तीसगढ़ प्रभारी पीएल पुनिया मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम , सह प्रभारी चंदन यादव, रविन्द्र चौबे ताम्रध्वज शाहू, टी एस सिंहदेव, शिव डहरिया, रुद्र गुरु ,अमरजीत भगत, उमेश पटेल ,ने अपनी बातों को रखा। इस अवसर पर मंत्रिमंडल के सभी सदस्य, संसदीय सचिव, विधायक, कांग्रेस के सभी जिला अध्यक्ष प्रदेश कांग्रेस कार्यक्ररिणी के सदस्यों ने भी रणनीति को लेकर सुझाव दिए। साथ ही पार्टी के आलानेताओं ने रणनीति को अंतिम रूप दिया।
 
कार्यक्रम की रूपरेखा
 
           जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विजय केशरवानी ने बताया कि मोदी सरकार की किसान विरोधी नीतियों को लेकर  24 सितंबर को  रायपुर में पत्रकार वार्ता होगी। 26 सितंबर को केंद्र सरकार के खिलाफ किसानों के लिए वर्चुअल ऑनलाइन कैंपेन अभियान चलाया जाएगा। 29 सितम्बर को राजीव भवन से राजभवन तक मार्च कर राज्यपाल को ज्ञापन दिया जाएगा। 2 अक्टूबर को महात्मा गाँधी की  जयंती पर प्रत्येक ज़िले में विधानसभा मुख्यालय और जिला मुख्यालय में  किसान मज़दूर बचाओ दिवस के रूप में धरना प्रदर्शन किया जाएगा। दस अक्टूबर को राज्य स्तरीय किसान सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। 
 
राष्ट्रपति को देंगे ज्ञापन
 
                      विजय केरवानी ने जानकारी दी कि 2 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा। प्रत्येक गाँव ,ग्राम पंचायत , ब्लाकों में किसान से हस्ताक्षर लेकर किसान विरोधी बिल का विरोध किया  जाएगा। 14 नवंबर को किसान विरोधी कानून के खिलाफ दिल्ली में राष्ट्रपति को दिल्ली में ज्ञापन सौंपा जाएगा।
 
सांसदों के घेराव का सुझाव
 
        वर्चुअल बैठक में विजय केशरवानी ने सुझाव दिया कि प्रदेश स्तर पर जगह जगह भाजपा सांसदों का घेराव किया जाए।  बैठक में संसदीय सचिव रश्मि सिंह, नगर विधायक शैलेष पाण्डेय ने भी अपने विचारों को रखा। बिलासपुर से आनलाइन बैठक में विजय केशरवानी के अलावा पीसीसी उपाध्यक्ष अटल श्रीवास्तव, पीसीसी महामंत्री अर्जुन तिवारी, शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रमोद नायक भी शामिल हुए।

Join Our WhatsApp Group Join Now
Share This Article
close